Bengaluru Twin Tunnel Road Project: 90 मिनट का सफर होगा 25 मिनट में, बनेगी 16.74 किमी की सुरंग
Bengaluru Twin Tunnel Road Project: बेंगलुरु शहर में ट्रैफिक जाम बहुत बड़ी समस्या है और लोगों को रोजाना घंटो इसमें बिताने पड़ते हैं। ट्रैफिक समस्या का स्थायी समाधान माने जा रहे 16.74 किलोमीटर लंबे ट्विन-टनल रोड प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फरवरी 2026 की बिडिंग प्रक्रिया में अडानी ग्रुप सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी (L1) बनकर उभरी है। प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत से अधिक बोली आने के कारण अंतिम मंजूरी अब कर्नाटक कैबिनेट के फैसले पर निर्भर करेगी।
इस ट्विन टनल रोड प्रोजेक्ट के पूरा होते ही शहर के ट्रैफिक दबाव को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। सड़क यातायात के दबाव को नियंत्रित करने के लिए मेट्रो नेटवर्क का भी विस्तार चल रहा है। इसके अलावा, सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग बढ़ाने के लिए भी सरकार की ओर से काम चल रहा है।

Bengaluru Twin Tunnel Road Project: लागत बढ़ी, कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार
- राज्य सरकार ने इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत ₹17,698 करोड़ तय की थी, लेकिन अडानी ग्रुप की फाइनेंशियल बिड लगभग ₹22,267 करोड़ तक पहुंच गई है, जो अनुमान से 24-28 प्रतिशत ज्यादा है।
- इस वजह से फाइल को अंतिम निर्णय के लिए कैबिनेट के पास भेजा गया है। टेंडर प्रक्रिया में कुल चार कंपनियों अडानी ग्रुप, विश्व समुद्र इंजीनियरिंग, RVNL और दिलीप बिल्डकॉन ने हिस्सा लिया था।
- तकनीकी मूल्यांकन में दिलीप बिल्डकॉन अयोग्य हो गई, जबकि RVNL के साझेदार आवश्यक मानकों पर खरे नहीं उतरे।
Bengaluru Twin Tunnel Road Project: हेब्बल से सिल्क बोर्ड तक बनेगी टनल
यह सुरंग हेब्बल (Esteem Mall) से सेंट्रल सिल्क बोर्ड तक बनेगी और इसे दो पैकेज में विकसित किया जाएगा। फिलहाल इस रूट पर सफर में 60 से 90 मिनट लगते हैं, जबकि टनल बनने के बाद यही दूरी महज 20-25 मिनट में तय हो सकेगी। परियोजना BOOT मॉडल पर आधारित है, जिसमें 40% निवेश सरकार और 60% निजी कंपनी करेगी।
Bengaluru Twin Tunnel Road: कब शुरू होगा काम?
अधिकारियों के अनुसार कैबिनेट से हरी झंडी मिलते ही फरवरी 2026 के अंत तक भूमि-पूजन किया जा सकता है। निर्माण के लिए 50 महीने की समय-सीमा तय की गई है और उम्मीद है कि यह प्रोजेक्ट 2029 के अंत तक जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
Bengaluru Twin Tunnel Road को लेकर चुनौतियां और विवाद
परियोजना को लेकर पर्यावरणीय चिंताएं भी सामने आई हैं। प्रस्तावित रूट के लिए लालबाग बॉटनिकल गार्डन की लगभग 6 एकड़ जमीन के उपयोग का विरोध हो रहा है। साथ ही विशेषज्ञों का कहना है कि सुरंग का मौजूदा अलाइनमेंट नम्मा मेट्रो फेज 3A के विस्तार कार्य में अड़चन पैदा कर सकता है। सरकार का दावा है कि यह प्रोजेक्ट बेंगलुरु की ट्रैफिक व्यवस्था को पूरी तरह बदल देगा और आईटी कॉरिडोर को नई रफ्तार देगा। अब सबकी नजर कैबिनेट के फैसले पर टिकी है।
-
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट?












Click it and Unblock the Notifications