बेंगलुरू में भारी बारिश,पेड़ गिरने की वजह से तीन की मौत
ये घटना सेंट्रल बंगलूरू में डिस्पेंसरी रोड पर शुक्रवार सुबह करीब 9.30 बजे की है
नई दिल्ली। बेंगलुरू में बारिश अपना कहर बरपा ही रही है इसी बीच भारी बारिश के बाद डिस्पेंसरी रोड पर एक कार पर पेड़ गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार को भारी बारिश के बाद एक कार के अगले हिस्से पर एक नीलगिरी का पेड़ आ गिरा। हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

ये घटना सेंट्रल बंगलूरू में डिस्पेंसरी रोड पर शुक्रवार सुबह करीब 9.30 बजे की है। तीनों मृतकों की पहचान हो गई है। मरने वालों में भारथी (38) उनके पति रमेश (42) और भाई जगदीश (46) शामिल हैं। वहीं एक अन्य घटना में शहर के शिवानंद सर्किल के पास एक युवक के पानी में बह जाने की खबर है।
कर्नाटक में भारी बारिश से राज्य के तटीय जिलों में नदियों और झीलों में पानी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिककोडागु, दक्षिण कन्नड़ व उडुपी के तटीय जिले 'भारी बारिश' की चपेट में है।












Click it and Unblock the Notifications