Atul Subhash Row: 'इसकी बीवी के खिलाफ एक्शन लो', सोशल मीडिया पर मचा बवाल तो Accenture ने किया ये काम

बेंगलुरू में टेकी अतुल सुभाष ने जिस तरह से अपनी पत्नी और ससुराल वालों से तंग आकर आत्महत्या कर ली, उसके बाद उनकी पत्नी निकिता सिंघानिया के खिलाफ लोग लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जिस तरह से बड़ी संख्या में लोग निकिता के खिलाफ सोशल मीडिया पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और उन्हें नौकरी से निकालने की मांग करते हुए पोस्ट कर हैं, उसे देखते हुए एक्सेंचर ने अपनी एक्स प्रोफाइल को लॉक कर दिया है।

सोशल मीडिया में बड़ी संख्या में लोग एक्सेंचर को टैग करके निकिता को नौकरी से निकालने की मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने सवाल खड़ा किया कि आखिर कितने ही पुरुष इस तनाव और झूठे आरोपों से गुजर रहे होंगे, उनकी पत्नियां उनके साथ किस तरह का बर्ताव करती है, वह बयां नहीं कर पाते हैं।

atul subhash

सरकार को कानून में संशोधन करना चाहिए, मौजूदा कानून महिलाओं के पक्ष में है। दूसरे यूजर ने निकिता के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर एक्सेंचर पर अपना गुस्सा निकाला।

जिस तरह से लोग एक्सेंचर पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं और बड़ी संख्या में पोस्ट कर रहे हैं, उसे देखते हुए एक्सेंचर ने अपनी एक्स प्रोफाइल को लॉक कर लिया है। प्रोफाइल पर अब कोई भी पोस्ट नहीं दिख रहा है। हालांकि एक्सेंचर इंडिया ने अपनी प्रोफाइल लॉक नहीं की है।

बता दें कि 2022 में निकिता ने यूपी के जौनपुर में शिकायत दर्ज कराई थी, जहां उनका परिवार रहता है। उन्होंने आरोप लगाया था कि सुभाष और उसका परिवार उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा है और उनका शोषण कर रहा है।

निकिता ने दावा किया कि 26 अप्रैल 2022 में शादी के बाद सुभाष दहेज को लेकर मेरे परिवार को प्रताड़ित करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुभाष ने 10 लाख रुपए की अतिरिक्त मांग की थी। यही नहीं उन्होंने आरोप लगाया कि जब पैसे देने से हमने इनकार कर दिया तो सुभाष हमारे साथ मानसिक और शारीरिक शोषण करने लगे।

हालांकि सुभाष ने आत्महत्या ले जो पत्र लिखा है उसमे उन्होंने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि 10 लाख रुपए की घूस की बात हास्यास्पद है क्योंकि वह खुद AI प्रोफेशनल हैं और हर साल 40 लाख रुपए थी। यही नहीं बाद में उनकी सैलरी 80 लाख हो गई। उन्होंने सवाल किया कि आखिर क्यों कोई 10 लाख रुपए की मांग करेगा जब वह खुद इतना पैसा कमा रहा है।

इस पूरी घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपनी राय खुलकर रख रहे हैं। लोग एक्सेंचर पर निशाना साध रहे हैं कि आखिर क्यों निकिता के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। एक यूजर ने लिखा प्रोफाइल लॉक करना पर्याप्त नहीं, बजाय इसके निकिता को सस्पेंड करके आप स्थिति को बेहतर तरह से सुलझा सकते थे।

अपने सुसाइड नोट में सुभाष ने कहा कि मुझपर आरोप लगाया गया कि मैंने मारपीट की, अगर ऐसा है तो शरीर पर इसके कुछ तो निशान होने चाहिए, घर में काम करने वाली इसकी पुष्टि करती, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है, बिना सबूत के मुझपर आरोप लगाए गए।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+