'हमने शवों को तैरते हुए देखा, क्या किसी ने तब', बेंगलुरु भगदड़ पर सीएम के इस्तीफे की मांग पर भड़के खड़गे
कर्नाटक में फिर से होगी जातिगत जनगणना, सिद्धारमैया बोले, ये पार्टी हाईकमान का फैसला, राज्य सरकार का नहीं
Bengaluru stampede: बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी की जीत के जश्न के मौके पर मची भगदड़ मामले में कांग्रेस सरकार बुरी तरह घिर चुकी है। विपक्षी पार्टी इस घटना के लिए कर्नाटक की कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रही है। भाजपा की इस मांग पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आगबबूला हो चुके हैं। खड़गे ने स्टेडियम में मची भगदड़ की तुलना अतीत की घटनाओं से करते हुए भाजपा की इस्तीफे की मांग को अनुचित बताया है।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने 4 जून को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ को "एक दुर्घटना" बताया। उन्होंने कहा स्टेडियम मामले में कर्नाटक सरकार के प्रशासनिक कदमों की तुलना उत्तर प्रदेश के कुंभ मेले और कोविड-19 महामारी के दौरान उठाए गए कदमों से की जा सकती है।

खड़गे ने बुधवार को मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा "क्या कुंभ मेले के दौरान भगदड़ के लिए किसी ने इस्तीफा दिया? मैं ज्यादा नहीं बोलता लेकिन लाखों लोगों ने कुंभ मेले में डुबकी लगाई लेकिन मेरी एक बात के लिए मेरी आलोचना की गई। हमने कई शवों को तैरते हुए देखा। उन्होंने कहा "कोविड के दौरान" भी ऐसा ही हुआ था। खड़गे ने सवाल किया क्या तब उन त्रासदियों पर किसने इस्तीफा दिया?
क्या योगी ने भगदड़ के लिए इस्तीफा दिया?
खड़गे ने कहा "यह सिर्फ एक मामला नहीं है, बल्कि कोविड के दौरान भी ऐसा हुआ। क्या योगी ने भगदड़ के लिए इस्तीफा दिया? अगर कुछ भी जानबूझकर किया गया है, तो हम उसके अनुसार कदम उठाएंगे। लेकिन यह एक दुर्घटना है, यह निश्चित रूप से गलत है, और हमारे नेताओं ने भी माफी मांगी है।"
सिद्धारमैया ने भी की थी ऐसी ही तुलना
बता दें इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की आईपीएल जीत के बाद बेंगलुरु में हुई भगदड़ के बाद जवाबदेही के बारे में पूछे जाने पर इसी तरह की तुलना की थी और अतीत की कई अन्य समान घटनाओं की ओर इशारा करते हुए भाजपा की चुप्पी पर सवाल उठाया।
कुंभ में 40-50 लोग मारे गए, क्या हमने इस्तीफे मांगे?
सिद्धारमैया ने कहा, "कुंभ मेले के दौरान 40-50 लोग मारे गए, क्या हमने इस्तीफे मांगे? एक फ्लाईओवर का उद्घाटन के दिन ढह गया, जिसमें 140 लोग मारे गए, क्या मैंने प्रधानमंत्री से इस्तीफा देने को कहा? गोधरा ट्रेन की घटना के दौरान मुख्यमंत्री कौन थे? चामराजनगर में ऑक्सीजन संकट के दौरान, क्या उन्होंने बोम्मई का इस्तीफा मांगा?"
कर्नाटक सीएम ने भाजपा पर लगाय ये आरोप
सिद्धारमैया ने भाजपा की इस्तीफे की मांग को "पूरी तरह से राजनीतिक" बताया और विपक्ष पर इस दुखद घटना के बाद आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "वे हमेशा तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करते हैं और झूठी जानकारी से जनता को गुमराह करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications