Bengaluru stampede: सीएम सिद्धारमैया का चौंकाने वाला बयान, बोले- मुझे मौतों के बारे में शाम 5.45 बजे पता चला

Bengaluru stampede: चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर 4 जून 2025 को आरसीबी की विक्‍ट्री परेड से पहले मची भगदड़ को लेकर कर्नाटक सरकार सवालों के घेरे में बुरी तरह फंस चुकी है। अब कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया का बड़ा ही चौंकाने वाला बयान सामने आया है। रविवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दावा किया कि उन्हें चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में हुई मौतों की जानकारी 4 जून को शाम 5:45 बजे मिली।

सीएम सिद्धारमैया ने कहा, "मुझे शाम 5:45 बजे पता चला कि मौतें हुई हैं। दोपहर 3:50 बजे अस्पताल में मौतों की सूचना मिली थी, लेकिन मुझे इसकी जानकारी शाम 5:45 बजे ही हुई। उस समय तक, मुझे भगदड़ के कारण हुई मौतों के बारे में पता नहीं था।

Bengaluru stampede

कर्नाटक सीएम ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में यह कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं था और मुझे इसके लिए आमंत्रित भी नहीं किया गया था। उन्‍होंने कहा पुलिस विभाग ने आयोजन स्थल पर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बारे में कोई विस्‍तृत जानकारी नहीं दी।

RCB का जश्न मातम में बदल गया

बता दें ये वो ही दिन था जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अपनी IPL जीत का जश्न मना रही थी। जिस समय ये भगदड़ वाली त्रासदी हुई जिसमें 11 लोगों की जान चली गई और 56 से अधिक घायल हो गए। सीएम के बयान के अनुसार इस घटना की जानकारी उन्‍हें विधान सौधा में आरसीबी के जश्न के समाप्‍त होने के बाद हुई।

सीएम इस जश्न में नहीं हुए थे शामिल

गौरतलब है कि चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी की जीत के अवसर पर स्‍टेडियम में ये कार्यक्रम शाम को शुरू हुआ था जिसमें उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार शामिल हुए थे हालांकि कर्नाटक सीएम इसमें शामिल नहीं हुए थे।

सुरक्षा अधिकारी ने लिखा था- सुरक्षा व्यवस्था करना मुश्किल होगा

कर्नाटक सीएम का ये बयान विधान सौधा के सुरक्षा अधिकारी एमएन करियासावना द्वारा लिखे गए एक पत्र के एक दिन बाद आया है। दरअसल, एमएन करियासावना ने कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग के सचिव जी सत्यवंती को लिखा था, "लाखों सुरक्षा कर्मियों को विधान सौधा आना है। चूंकि सुरक्षा कर्मियों की कमी है, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था करना मुश्किल होगा।"

सीएम के इस्‍तीफे की भाजपा कर रही मांग

बता दें इस घटना के बाद कर्नाटक सरकार और विपक्षी दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। भाजपा कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर लापरवाही का आरोप लगा रही है और सीएम के इस्तीफे की मांग कर रही है। वहीं सरकार पहले दिन से ही जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दे रही है लेकिन विपक्ष संतुष्ट नहीं है और आगे की कार्रवाई की मांग कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+