CAA विरोधी रैली में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' का नारा, बेंगलुरू पुलिस ने आयोजकों को भेजा नोटिस

बेंगलुरू। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान असदुद्दीन ओवैसी के मंच से एक लड़की ने 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए थे। इस मामले में बेंगलुरू पुलिस ने रैली के आयोजकों को नोटिस भेजे हैं। साथ ही पुलिस ने आयोजकों को पूछताछ के लिए भी बुलाया है। इससे पहले इन आयोजकों ने कहा था कि उन्होंने लड़की को स्पीकर की लिस्ट में शामिल नहीं किया था। वो खुद की मंच पर आ गई थी।

Sedition case, amulya, Pakistan Zindabad, Bengaluru, Asaduddin Owaisi, judicial custody, bengaluru police, notice, organisers, anti caa rally, caa, citizenship amenment act, NRC, राजद्रोह, पाकिस्तान जिंदाबाद, बेंगलुरु, असदुद्दीन ओवैसी, सीएए, एनआरसी, न्यायिक हिरासत, अमूल्या, नागरिकता संशोधन कानून, नोटिस, बेंगलुरू पुलिस, आयोजक

साथ ही आयोजकों ने मामले में जांच की भी मांग की थी। बता दें नारे लगाने वाली इस लड़की का नाम अमूल्या बताया जा रहा है, जिसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही इसके खिलाफ राजद्रोह का मामला भी दर्ज किया गया है। बता दें ओवैसी बेंगलुरू के फ्रीडम पार्क में सीएए विरोधी रैली में हिस्सा ले रहे थे। इस दौरान वहां यह लड़की मौजूद थी जो छात्र नेता बताई जा रही है। कार्यक्रम के बीच में ही वह मंच पर पहुंच गई और माइक पर 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' और 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए।

वहीं इस घटना के बाद आरोपी लड़की के पिता ने कहा कि अमूल्या ने जो किया वह गलत है। उन्होंने कहा कि कुछ अज्ञात लोगों ने उसे घेर रखा था। जिस वक्त उसने यह बयान दिया। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि लड़की को आखिर माइक क्यों दिया गया था? क्या उसे सीएए-विरोधी रैली को संबोधित करने के लिए मंच पर बुलाया गया था या वह अचानक मंच पर पहुंची थी। हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने लड़की के पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने की निंदा की और पल्ला झाड़ा है।

घटना के बाद मंच से लोगों को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि वह लड़की का समर्थन नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि इससे (नारा लगाने वाली लड़की) ना तो मेरा कोई संबंध है और ना ही मेरी पार्टी का। आयोजकों को उसे यहां नहीं बुलाना चाहिए था। ओवैसी ने कहा, 'अगर मुझे यह पता होता तो मैं यहां नहीं आता। हमारे लिए भारत जिंदाबाद था और जिंदाबाद रहेगा। हम अपने दुश्मन देश पाकिस्तान का समर्थन नहीं करते हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+