स्कूल से लौट रही लड़कियों को जबरन गले लगाने की कोशिश करने वाला शख्स गिरफ्तार
लड़कियों ने शोर मचाया तो आस-पास के लोग जमा हो गए और आरोपी को दबोच लिया। उन्होंने उसकी जमकर पिटाई की। हालांकि वह मौके से भाग निकला।
बेंगलुरु। दो नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न के आरोप में बेंगलुरु पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। 22 वर्षीय आरोपी ने मंगलवार शाम दो नाबालिग लड़कियों को पास बुलाकर उनसे गले लगने को कहा था। दोनों लड़कियां स्कूल से लौट रही थीं। मणिकांत नाम के आरोपी के खिलाफ एक लड़की के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

लड़कियों ने मचाया शोर तो...
पुलिस के मुताबिक, 22 वर्षीय आरोपी ने दोनों लड़कियों का रास्ता रोका और उनसे गले लगने को कहा। लड़कियों ने शोर मचाया तो आस-पास के लोग जमा हो गए और आरोपी को दबोच लिया। उन्होंने उसकी जमकर पिटाई की। हालांकि वह मौके से भाग निकला। लड़कियों ने घर जाकर इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद एक लड़की के परिजन पुलिस के पास पहुंचे।
पांच घंटे में ही गिरफ्तार हुआ
एक लड़की के परिजनों ने पुलिस से घटना की लिखित शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की खोजबीन शुरू की और पांच घंटों के ही उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आरोपी ने ऐसा पहले भी किया है या नहीं इसकी जांच भी की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications