बेंगलुरु हत्याकांड: महालक्ष्मी के 50 टुकड़े करने वाले की संदिग्ध मौत, कब्रिस्तान में फंदे से लटका मिला शव
Bengaluru Mahalaxmi Murder: बेंगलुरु के व्यालिकावल में नेपाली मूल की महिला महालक्ष्मी हत्याकांड मामले में मुख्य संदिग्ध ने आडिशा में आत्महत्या कर ली। ओडिशा के भद्रक जिले में एक कब्रिस्तान में फंदे से लटकता हुआ उसका शव बरामद किया गया है।
बेंगलुरु हत्याकांड झकझोर देना वाला है। इस घटना ने एक श्रद्धा वाकर हत्याकांड की याद दिला दी। मामले में ताजा अपडेट के मुताबिक, हत्याकांड के मुख्य संदिग्ध मुक्ति रंजन रॉय ने ओडिशा में आत्महत्या कर ली है। बेंगलुरु पुलिस ने उसका शव ओडिशा के भद्रक जिले में एक कब्रिस्तान से बरामद किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, वह घर से एक स्कूटर से निकला था और एक पेड़ पर लटकर अपनी जान दे दी।

मुक्ति रंजन रॉय महालक्ष्मी की हत्या के बाद से फरार था। हत्या के बाद, वह ओडिशा के भद्रक जिले में स्थिति अपने पैतृक गांव लौट आया था। परिवार को वो रात में घर फरार होने की योजना बताई थी। पुलिस के मुताबिक, वो स्कूटर से घर से निकला था लेकिन पेड़ से लटककर सुसाइड कर लिया।
उसका लैपटॉप पास में पाया गया। कब्रिस्तान में शव लटके होने की सूचना स्थनीय लोगों ने पुलिस को दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भद्रक सरकारी अस्पताल भेज दिया। मामले में धुसुरी पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की है। घटना स्थल से मिला लैपटॉप और डायरी जब्त कर लिया गया है।
दरअसल, नेपाली महिला महालक्ष्मी ने 9 महीने पहले पारिवारिक विवाद के चलते अपने पति से अलग होने का फैसला किया था। इसके बाद वो बेंगलुरु आकर सेल्स में काम कर रही थी। इस दौरान वो मुक्ति रंजन रॉय संपर्क में आई, फिर दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया। लेकिन बाद में ब्रेकअप के बाद दोनों के बीच तनाव बढ़ गया। और फिर महालक्ष्मी के बेरहमी से हत्या कर दी गई। शव के 50 से अधिक टुकड़ों में काटकर फ्रिज में रखा गया। शव के ये टुकड़े पिछले सप्ताह व्यालिकावल में उसके किराए के घर में एक फ्रिज में पाया गया था।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications