Bengaluru Rain: भीषण गर्मी के बीच तबाही मचाने वाली बारिश, महिला की मौत, धंसी बिल्डिंग, देखिए तस्वीरें

भीषण गर्मी के बीच बेंगलुरु में आए तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई। इस बीच शहर में एक मकान की धंसने की तस्वीरों के साथ कई ऐसे घटनाएं सामने आईं जिसमें भारी नुकसान हुआ है।

Bengaluru Rain

Bengaluru Rain: कर्नाटक की राजधानी बेंगलूरु में तेज बारिश और तूफान के साथ ओलावृष्टि में भारी नुकसान हुआ। बेमौसम बारिश के कारण कुछ मकानों को भी क्षति पहुंची है। कई पेड़ धराशायी हो गए और निचले स्थानों पर सड़कें पानी से लबालब भर गईं। इस तबाही में एक 23 वर्षीय महिला की मौत भी हो गई

रविवार को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में दोपहर को भारी बारिश हुई। जिसके कारण शहर के कई पेड़ उखड़ गए हैं। इसके अलावा बेंगलुरु के कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। भीषण बारिश के बाद बेंगलुरु के कई हिस्सों में जलभराव देखा गया।

बेंगलुरु में हुई इस तबाही वाली बारिश की कई तस्वीरें सामने आईं। एक तस्वीर तो बेंगलुरु के विद्यारण्यपुरा में भारी बारिश के बाद शहर में एक पुरानी इमारत गिरने की है। हालांकि इस घटना के दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जबकि दूसरी तस्वीर बेंगलुरू में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में पेड़ उखड़े की है। इसके अलावा शहर के कई इलाकों में जलभराव की गंभीर समस्या की भी तस्वीरें सीमने आईं।

बेंगलुरू शहर में भारी बारिश ही नहीं ओलावृष्टि भी देखी गई। इसकी भी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गईं। वहीं सीएम सिद्धारमैया ने बेंगलुरु में भारी बारिश के कारण हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने बारिश के कारण केआर सर्कल इलाके में जलभराव के कारण अंडरपास में डूबने 23 वर्षीय महिला की मौत पर शोक व्यक्त किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+