Bengaluru Garbage Tax: बेंगलुरू में ठोस कचरे के प्रबंधन के लिए देना होगा कर, जानिए क्या होता है गारबेज टैक्स

Bengaluru Garbage Tax News: बेंगलुरू के लोगों को ठोस कचरे के प्रबंधन के लिए अब टैक्स चुकाना होगा। वृहत बेंगलूरू महानगरपालिका (बीबीएमपी) ने 01 अप्रैल 2025 से कचरा उपकर (गार्बेज सेस) के रूप में वसूलने की शुरुआत कर दी है। यह शुल्क भवन और क्षेत्र के आधार पर होगा। आइए जानते है विस्तार से टैक्स किस प्रकार लिया जाएगा और गारबेज टैक्स क्या होता है?

गारबेज टैक्स प्रॉपर्टी टैक्स के साथ जोड़ा जा सकता है, या अलग से मासिक/वार्षिक शुल्क के रूप में लिया जाता है। टैक्स को तीन प्रकार से लिया जाएगा। 600 वर्ग फीट तक के भूखंडों पर आवासीय भवनों के लिए, प्रत्येक घर से 10 रुपये प्रति माह (120 रुपये वार्षिक) का उपयोगकर्ता शुल्क लिया जाएगा। जबकि 4,000 वर्ग फीट या उससे ज़्यादा क्षेत्रफल वाली इमारतों के लिए हर घर से 400 रुपये का मासिक कचरा शुल्क लिया जाएगा। ऐसे घरों के लिए सालाना शुल्क 4,800 रुपये होगा। और व्यावसायिक इमारतों से 12 रुपये प्रति किलो कचरे के हिसाब से शुल्क लिया जाएगा। बीबीएमपी हर साल यूजर चार्ज में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी भी करेगी।

Garbage

1 अप्रैस से शुरू हुआ गारबेज टैक्स

बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) ने आज (1 अप्रैल, 2025) से कचरा संग्रहण के लिए उपयोगकर्ता शुल्क शुरू करने के साथ ही कचरा प्रबंधन के लिए शुल्क वसूलना शुरू कर दिया है। ये शुल्क इमारत के क्षेत्रफल के आधार पर तय किए गए हैं। बता दे कि आज यानी(1 अप्रैल) से नंदिनी दूध और दही की सभी किस्में 4 रुपये महंगी हो जाएंगी और बिजली भी 0.36 रुपये प्रति यूनिट महंगी हो जाएगी।

क्या होता है गारबेज टैक्स(Garbage Tax)?

गारबेज टैक्स (Garbage Tax) एक प्रकार का कर या शुल्क होता है, जिसे नगरपालिका या स्थानीय प्रशासन कचरा प्रबंधन सेवाओं के लिए वसूलता है। यह टैक्स आमतौर पर घरों, व्यवसायों और औद्योगिक इकाइयों से लिया जाता है ताकि कचरे के उचित निपटान, रीसाइक्लिंग और सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाया जा सके। इससे विभिन्न प्रकार के लाभ होते हैं जैसे- कचरे के निपटान की बेहतर व्यवस्था होती है, अवैध रूप से कचरा फेंकने की प्रवृत्ति कम होती है, पुनर्चक्रण और अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा मिलता है और स्वच्छता और पर्यावरण की गुणवत्ता में सुधार होता है। इसको लागू करने का मुख्य उद्देश्य वातावरण को स्वच्छ बनाए रखना और प्रदूषण कम करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+