Video: तूफान की रफ्तार से फुटपाथ पर चढ़ी कार, और देखते ही देखते कई लोग...

बेंगलुरु। बेंगलुरु में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शहर के एचएसआर ले-आउट इलाके में तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ पर खड़े 6-7 लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 4 लोगों को चोट आई है, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि एसयूवी का ड्राइवर नशे की हालत में था। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एचएसआर ले-आउट इलाके में कुछ लोग फुटपाथ पर खड़े थे, तभी तेज रफ्तार कार अचानक आई और 6-7 लोगों को टक्कर मारते हुए कुछ दूर जाकर रूक गई। इस घटना में 4 लोगों को चोट आई है। सभी घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में किया जा रहा है।

फुटपाथ पर खड़े थे लोग

घटना के वक्त ये लोग फुटपाथ पर खड़े थे, उनको जरा भी अंदाजा नहीं लगा, कार तेजी से आई और टक्कर मारते हुए कुछ दूरी पर जाकर रूक गई। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि कार कितनी तेजी से आई थी। इस टक्कर के बाद तुरंत आसपास के लोगों ने कार के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। जिन 6-7 लोगों को कार ने टक्कर मारी, उनमें दो-तीन लड़कियां भी थी जो उस वक्त टहल रही थीं। जबकि नजदीक ही कुछ दुकानें भी थी, जहां कुछ और लोग खड़े थे।

नशे में धुत था कार चालक-पुलिस

नशे में धुत था कार चालक-पुलिस

कार की रफ्तार इतनी तेजी थी कि कोई कुछ समझे उसके पहले ही ये लोग इसकी चपेट में आ गए। वहीं, इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे दी गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है, बताया जा रहा है कि नशे की हालत में चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सका और उसने फुटपाथ पर गाड़ी चढ़ा दी। पुलिस फिलहाल ड्राइवर से पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+