बैंगलुरू: नशे में धुत डॉक्टर ने मर्सिडीज से 6 कारों को उड़ाया, 1 की मौत, 5 घायल
बैंगलुरू। रविवार को बैंगलुरू में एक भयंकर कार हादसा हुआ जिसमें एक की मौत और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। मामला शहर के जयनगर इलाके का है जहां नशे में धुत्त एक डॉक्टर ने अपनी तेज रफ्तार वाली मर्सिडीज कार से एक स्कूटी वाले को मौत के घाट पहुंचा दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉक्टर का नाम एनएस शंकर है और वो अस्थी रोग विशेषज्ञ हैं और जिस समय वो गाड़ी चला रहे थे वो बुरी तरह से नशे में धुत थे।वो अपनी अपनी मर्सडीज KA 01 MF 9186 में बायरासांड्रा से बैंगलुरू के लालबाग जा रहे थे कि तभी ये हादसा हो गया ।
नशे में ठोंकी गाड़ी, स्कूटी चालक की मौत
नशे के कारण डॉक्टर ने पहले अपनी गाड़ी पर से संतुलन खोया और सामने जा रहे स्कूटी चालक को टक्कर मार दी और उसके बाद उनकी गाड़ी 6 अलग-अलग वाहनों से जा टकराई और उसके बाद एक घर में जाकर घुस गई।गाड़ी में डॉक्टर के साथ उसकी नौकरानी और 2 साल की बेटी थी। दोनों सुरक्षित है लेकिन इस हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं और स्कूटी चालक की मौत हो गई है।
मैं नशे में नहीं था, मैं बेहोश हो गया था
डाक्टर ने अपने एक्सीडेंट के बारे में एक अजीबो-गरीब बयान दिया है, उसने कहा कि गाड़ी चलाते वक्त अचानक से वो बेहोश हो गये जिसके कारण ये हादसा हुआ है, वो नशे में नहीं थे, फिलहाल पुलिस ने डॉक्टर को अरेस्ट कर लिया है।













Click it and Unblock the Notifications