Video: सड़क पर मौत का तांडव, टैंकर ने सिग्नल पर खड़े लोगों को रौंदा
बेंगलुरु। बेंगलुरु की सड़क पर आज मौत ने अपना तांडव दिखाया। भयानक हादसे ने शहर को सन्न कर रख दिया। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रैफिक सिग्नल पार कर रहे लोगों को अचानक एक तेज रफ्तार पानी के टैंकर ने रौंद दिया। तेज रफ्तार टैंकर इतनी तेजी से आई कि कोई कुछ समझ पाता उससे पहले वहां मौत का खूनी खेल खेला जा चुका था। ये पूरा हादसा एक सीसीटीवी में कैद हो गया है।
हादसा बेंगलुरु के हेब्बल इलाके के स्टीम मॉल के पास हुआ। यहां सड़क पार करने के लिए कुछ लोग ट्रैफिक सिग्नल पर रोक क्रास करने के लिए इंतजार कर रहे थे कि तभी एक तेज रफ्तार पानी के टैंकर ने इन्हें रौंद दिया। टैंकर की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि इससे टकराने के बाद कई लोग दूर तक जा गिरे। इस हादसे में दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि तीन लोग बहुत बुरी तरह गंभीर हो गए। पुलिस से टैंकर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया जबकि टैंकर ड्राइवर का कहना है कि उनकी गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया था, इसलिए वो गाड़ी रोक नहींं पाया।












Click it and Unblock the Notifications