अभिनेता दर्शन को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट पर बोले बेंगलुरु कमिश्नर, कहा-'हम सीएफएसएल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे'
Karnataka News: कर्नाटक में अभिनेता दर्शन थुगुदीपा को बेंगलुरु सेंट्रल जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट मिलने पर बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त, बी दयानंद ने कहा कि हमने पहले ही जांच के लिए बुलाया है और परप्पाना अग्रहारा सेंट्रल जेल से संबंधित 3 मामले पहले ही दर्ज किए जा चुके हैं। हम सीएफएसएल रिपोर्ट का भी इंतजार कर रहे हैं। सरकार ने कहा है साथ ही जांच के आदेश भी दिए हैं।
आपको बता दे की कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा को विरासत में वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा था। यह जानकारी तब सामने आई। जब उनका एक वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद बेंगलुरु जेल के सात अधिकारियों पर एक्शन लिया गया और उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

इस मामले को लेकर कर्नाटक के गृहमंत्री जी परमेश्वर ने भी कहा कि पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर एक्शन लिया है। उन्होंने पाया कि इसमें सात अधिकारी शामिल थे और उन्हें निलंबित कर दिया गया है। अब मामले की आगे की जांच की जा रही है। क्योंकि यह गंभीर सुरक्षा चूक है।
आपको बता दें कि विवाद तब शुरू हुआ। जब दर्शन की फोटो और वीडियो वायरल हो गए। अभिनेता दर्शन अभी रेणुकास्वामी हत्या के मामले में बेंगलुरु में परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल में न्यायिक हिरासत में है। फोटो में अभिनेता आराम से कुर्सी पर बैठे हुए हैं। सिगरेट और कॉफी पीते नजर आ रहे हैं। जबकि उनके साथ तीन अन्य व्यक्ति भी हंसते हुए दिख रहे हैं।
इससे जुड़ी रिपोर्ट्स के मुताबिक दर्शन के साथ देखे गए लोगों में अपराधी विल्सन गार्डन नागा, साथ ही अभिनेता के प्रबंधक और सह आरोपी नागराज और एक अन्य कैदी कुल्ला सीना शामिल है। वहीं जो वीडियो में सामने आया। उसमें दर्शन को वीडियो कॉल करते देखा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications