बेंगलुरु: गर्लफ्रेंड को लॉन्ग राइड पर ले जाने के लिए की 16 बाइक चोरी

बेंगलुरु। बेंगलुरू पुलिस ने शहर के कुल 60 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है, जिसमें से दो कॉलेज ड्रॉपआउट है। हैरान करने वाली बात यह है। वहीं, एक तो अपनी गर्लफ्रेंड को लॉन्ग राइड पर ले जाने और खुश करने के लिए 16 बाइक चोरी कर दी। बेंगलुरु पुलिस ने इन चोरों से कुल 156 बाइक और 6 कारें बरामद की है।

गर्लफ्रेंड को लॉन्ग राइड पर ले जाने के लिए की 16 बाइक चोरी

केजी नगर के रहने वाले वसीम अकरम से पुलिस ने 16 बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार वसीम की उम्र 24 साल है और वो अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए अक्सर बाइक चोरी कर लेता था। पुलिस ने कहा, 'वह करीब एक साल से बाइक चोरी कर रहा है'। वसीम ने पुलिस ने बताया कि वो अपनी गर्लफ्रेंड को लॉन्ग राइड पर ले जाना चाहता था लेकिन उसकी गर्लफ्रेंड को पता तक नहीं था कि जिस बाइक पर वो पीछे बैठकर राइडिंग कर है, वो दरअसल चोरी की हुई है।

ऐसे ही बेंगलुरु के रणजीत लिंगोवन और उसके पार्टनर मरिमट्टु मनिस्वामी ने मिलकर 25 मोटरसाइकिल की चोरी की है। दोनों युवक शहर के रागिगुड्डु झुग्गी बस्ती के रहने वाले हैं और जयानगर कॉलेज से 2015 में फेल होने के बाद से ही लगातार बाइक चोरियां कर रहे हैं।

हाल ही में जब लोगों ने पुलिस को सूचित किया कि दो लड़के कई दिनों से गलियों में बाइक से स्टंट कर रहे हैं तब पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों फरार हो गए। पुलिस ने जब सीसीटीवी के माध्यम से उनको ढूंढ़ निकाला तो पता चला कि उन्होंने बहुत बड़ा क्राइम किया है। पुलिस के अनुसार उन दोनों की जैसे बाइक चोरी करने की आदत हो गई थी और वे अक्सर बाइक चोरी करते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+