बेटी ने पिता को दूध में मिलाकर दी नशे की गोली, फिर प्रेमी के साथ मिलकर रेत डाला गला

नई दिल्ली। बेंगलुरु में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 15 साल की बेटी ने ही अपने पिता की हत्या कर दी। मृतक जय कुमार जैन की हत्या के आरोप में बेटी के साथ उसके 18 साल के प्रेमी को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं, पुलिस ने बताया कि किस तरह लड़की ने अपने दोस्त की मदद से शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की। बेटी ने पिता की हत्या क्यों की, ये वजह और भी हैरान करने वाली है।

पिता को दूध में नशीली गोली मिलाकर दिया

पिता को दूध में नशीली गोली मिलाकर दिया

बताया जा रहा है कि छात्रा के पिता उसके अफेयर से नाराज थे और इसी को लेकर लड़की भी पिता से नाराज थी। पिता ने लड़की को उस लड़के से बात करने से रोक रखा था। हर चीज पर रोक और ब्वॉयफ्रेंड को लेकर टेंशन में रहने वाली लड़की ने अपने पिता को मारने का प्लान बनाया। बेटी ने पिता को दूध में नशे की गोली मिलाकर दे दिया। जब जय कुमार सो गए तो लड़की और उसके प्रेमी ने कथित रूप से उनका गला रेत डाला।

गला रेतने के बाद शव को जलाया

गला रेतने के बाद शव को जलाया

हालांकि, इसके बाद भी दोनों यहीं नहीं रूके, दोनों 41 साल के जय कुमार जैन के शव को घसीटकर बाथरूम में ले गए और उसे आगे के हवाले कर दिया। जब पड़ोसियों को घर से धुआं निकलता दिखाई दिया तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद फायरब्रिगेड को भी आग लगने की जानकारी दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस की टीम तुरंत घर में दाखिल हुई।

बेटी के अफेयर से नाराज था पिता

बेटी के अफेयर से नाराज था पिता

घर में दाखिल होने पर पुलिस ने देखा कि जय कुमार का अधजला शव बाथरूम में पड़ा था और उस पर चाकू से वार के बाद कई घाव थे। पुलिस को शक हुआ तो उन्होंने लड़की और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने ही विरोधाभासी बयान दिए तो पुलिस का शक गहराता चला गया। पुलिस ने थोड़ी सख्ती दिखाई तो दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। जय कुमार राजस्थान के रहने वाले थे और रजनीनगर इलाके में उनकी कपड़े की दुकान थी। जिस वक्त ये हादसा हुआ जय कुमार की पत्नी और बेटा पुडुचेरी में किसी विवाह समारोह में शामिल होने गए थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+