एक्ट्रेस को कॉल गर्ल बता रेलवे स्टेशन पर लगा दिए पोस्टर, फोन नंबर भी लिख दिया

नई दिल्ली। बंगााली अभिनेत्री बृष्टि रॉय को कॉल गर्ल बताते हुए उनके फोटो और फोन नंबर लिखे पोस्टर किसी ने रेलवे स्टेशनों पर लगा दिए। अभिनेत्री के फोन पर लगातार कॉल आने लगीं और उनसे 'सर्विस' के बारे में लोग भद्दी बातें करने लगे तो उन्होंने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद सोनारपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शुरू में समझा फेक कॉल

शुरू में समझा फेक कॉल

बृष्टि के मुताबिक, पिछले कुछ समय से उनको लगातार बंगाल से कॉल आ रहे थे, उनसे एस्कॉर्ट सर्विस को लेकर सवाल पूछे जा रहे थे। शुरू में उन्होंने सोचा कि उनके पास स्पैम कॉल आया होगा। ये कॉल बढ़ने लगे तो उन्होंने इसकी हकीकत जाननी चाही। इस पर उन्हें पता चला कि कोलकाता रेलवे स्टेशन पर पिछले 10 दिन से ऐसे पोस्टर जगह-जगह लगे हुए थे, जिनमें रॉय का नाम, फोटो और मोबाइल नंबर दिए गए थे।

पोस्टर में कहा गया रात को करें कॉल

पोस्टर में कहा गया रात को करें कॉल

अभिनेत्री रॉय के फोटो और नंबर के साथ जो पोस्टर, रेल के डिब्बों और स्टेशनों पर लगाए गए उसमें कहा गया है कि अकेले लोग रात को इस नंबर पर कॉल करें। फोन करने वाले 10,000 से 20,000 रुपए तक कमा सकते हैं। पुलिस ने अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की है।

लोग पूछ रहे कैसे दोगी सर्विस

लोग पूछ रहे कैसे दोगी सर्विस

'सुबर्णलता' और 'भूमिकन्या' जैसे बांग्ला टीवी सीरियल्स में काम कर चुकीं एक्ट्रेस बृष्टि रॉय ने बताया है कि कॉल कर उनसे भद्दे सवाल किए जा रहे हैं। फोन करने वाले मुझसे पूछते हैं मैं किस प्रकार की सर्विस दूंगी। मैं उनके घर जाकर सर्विस दूंगी या उन्हें मेरे पास आना पड़ेगा। एक्ट्रेस ने बताया कि मैंने फोन नंबर चेंज करने के बारे में सोचा, लेकिन अभी नहीं कर सकती क्योंकि पुलिस जांच जारी है। वहीं कॉल आने का सिलसिला भी रुकने का नाम नहीं ले रहा। जिससे उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+