Bengal Election: क्या TMC सांसद शताब्दी रॉय भी छोड़ेंगी पार्टी? फेसबुक पोस्ट से सियासी गलियारों में हलचल

West Bengal Election 2021: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। हाल ही में राज्य के दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था। जिसके बाद से टीएमसी की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। अब टीएमसी सांसद और एक्ट्रेस शताब्‍दी रॉय (Satabdi Roy) ने भी बगावत के संकेत दिए हैं। इसके लिए एक फेसबुक पोस्ट भी वायरल हो रही है, जो उनके फैन पेज पर की गई है। इस पोस्ट में साफ लिखा गया कि शताब्दी रॉय अपने राजनीतिक जीवन से जुड़ा एक फैसला 16 जनवरी को दोपहर दो बजे ले सकती हैं।

Recommended Video

    West Bengal: TMC MP Shatabdi Roy का फेसबुक पर छलका दर्ज, क्या छोड़ेंगी पार्टी | वनइंडिया हिंदी
    Satabdi

    शताब्दी रॉय फैन्स क्लब नाम के पेज ने सांसद की फोटो पोस्ट करते हुए बंगाली भाषा में लिखा कि सभी को नए साल 2021 की शुभकामनाएं। सुरक्षित और स्वस्थ रहें। मेरा इस निर्वाचन क्षेत्र के साथ एक करीबी और निरंतर संबंध है, लेकिन हाल ही में कई लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि मैं कई पार्टी कार्यक्रमों से क्यों गायब रहती हूं। मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि मैं सभी कार्यक्रमों में शामिल होना चाहती हूं, क्योंकि मुझे जनता के बीच रहना पसंद है। मुझे कई कार्यक्रमों के बारे में पता ही नहीं होता है, तो मैं कैसे वहां पर उपस्थित हूं। मेरे ही निर्वाचन क्षेत्र की गतिविधियों के बारे में मुझे जानकारी नहीं होना दुख की बात है।

    फैन पेज पर आगे लिखा कि पिछले 10 वर्षों से मैंने अपने परिवार और आपके साथ ज्यादा समय बिताया है। इस वजह से मेरे दुश्मन भी मुझे बदनाम नहीं कर पाएंगे, मैं इस साल कुछ निर्णय लेने की कोशिश कर रही हूं। आप सभी 2009 से मेरा समर्थन कर रहे हैं, उम्मीद है कि आगे भी ये सिलसिला जारी रहेगा। मुझे सांसद बनाने के बाद ही नहीं, बल्कि हमेशा अपार प्यार मिला है। बंगाल के लोगों से शताब्दी रॉय हमेशा जुड़ी रहेगी। अगर मैं कोई फैसला लेती हूं तो आपको 16 जनवरी को दोपहर 2 बजे बता दूंगी।

    5 विधायक छोड़ चुके हैं पार्टी
    आपको बता दें कि सबसे पहले शुभेंदु अधिकारी ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया। इसके बाद उन्होंने टीएमसी छोड़ी। उनके पार्टी छोड़ने के बाद एक सांसद, 5 विधायक और 35 टीएमसी नेताओं ने बगावत कर दी और बीजेपी के साथ चले गए। इसके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने हाल ही में दावा किया था कि टीएमसी के 41 अन्य विधायक भी हमारे संपर्क में हैं। वहीं दूसरी ओर टीएमसी का कहना है कि बंगाल में कई बीजेपी नेता उसकी पार्टी के साथ आना चाहते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+