बंगाल में लेबर कांट्रैक्टर की हत्या, गोली मारकर फरार हुए बदमाश

West Bengal Hindi News: पश्चिम बंगाल में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं, जहां शनिवार को एक लेबर कांट्रैक्टर की हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद से ममता सरकार फिर से विपक्षी दलों के निशाने पर आ गई है। कई बार राज्यपाल भी बंगाल की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा चुके हैं।

Bengal

जानकारी के मुताबिक 24 परगना जिले के बैरकपुर में 42 वर्षीय गनमी खान को अज्ञात हमलावारों ने गोली मार दी। हमला इतने पास से हुआ कि गोली सीधे उनके सिर में लगी। आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक बदमाश मौके से फरार हो गए थे। वहीं घटना की खबर मिलते ही पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इसके अलावा उनके परिजनों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। अभी तक की जांच में हत्या के पीछे का मकसद नहीं पता चल पाया है।

पांच दिन पहले हुई थी बड़ी वारदात
बंगाल सरकार कानून व्यवस्था को लेकर लगातार विपक्ष के निशाने पर है। पांच दिन पहले ही उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में टीएमसी के एक कार्यकर्ता की हत्या हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने चार बीजेपी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था। कई बार बंगाल के राज्यपाल भी ममता सरकार और कानून व्यवस्था पर सवाल उठा चुके हैं। बंगाल के हालात को देखते हुए कुछ दिनों पहले बीजेपी ने चुनाव आयोग को एक पत्र लिखा था, जिसमें चुनाव से पहले ही वहां पर सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के तैनाती की मांग की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+