Bengal Result: ममता को मुसलमान वोट बैंक ने हरवाया! अपने इलाके में कैसे हारीं 58% से ज्यादा सीटें, 5 फैक्टर

West Bengal Election Result Analysis: पश्चिम बंगाल के सियासी इतिहास में 04 मई को एक नया अध्याय लिख दिया गया है। राज्य में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनने जा रही है। भाजपा 200 से ज्यादा सीटें जीतकर बंगाल में प्रचंड बहुमत से सरकारा बनाने जा रही है। जबकि ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) महज 83 सीटों पर आगे है। (ये डेटा शाम 6:30 बजे तक है) सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि बीजेपी ने महज 5-6% वोट शेयर बढ़ाकर अपनी सीटों में 121 का भारी इजाफा कर लिया है। भाजपा को 45.63% और टीएमसी 40.80% वोट शेयर है।

टीएमसी के गढ़ में सेंध

पिछले 15 साल से जिन 119 सीटों पर टीएमसी का कब्जा था, उनमें से 69 सीटों पर भाजपा ने बढ़त बना ली। इसी तरह 162 सीटें जहां टीएमसी 10 साल से मजबूत थी, वहां से 95 सीटें भाजपा के खाते में जाती दिख रही हैं। यह बदलाव बताता है कि मुकाबला सिर्फ एंटी-इंकम्बेंसी का नहीं, बल्कि गहरे स्तर पर वोट ट्रांसफर और रणनीति का था।

West Bengal Election Result Analysis

बंगाल क्या मुस्लिम वोट बंटा? (Muslim Vote Split Analysis)

सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या मुस्लिम वोट इस बार बंट गया। आंकड़े कुछ इसी ओर इशारा करते हैं। मुस्लिम बहुल 6 जिलों की 118 सीटों में भाजपा 2021 में सिर्फ 14 सीटों पर जीती थी, लेकिन 2026 में यह आंकड़ा बढ़कर 53 तक पहुंच गया।

वहीं टीएमसी जिसने 2021 में इन इलाकों में 103 सीटें जीती थीं, अब करीब 58 सीटों तक सिमटती दिख रही है। इन जिलों में मुस्लिम आबादी 26% से 66% के बीच है, औसतन करीब 44%। इसके बावजूद भाजपा ने लगभग 45% सीटें जीत लीं।

दक्षिण 24 परगना में तो बड़ा उलटफेर हुआ, जहां भाजपा ने शून्य से सीधे 21 सीटों तक छलांग लगा दी। इससे साफ संकेत मिलता है कि या तो वोट बंटा या फिर भाजपा ने नए वोटर बेस में सेंध लगाई।

TMC MUSLIM FACTOR

मुस्लिम बहुल जिलों में 45% सीटें बीजेपी ने जीतीं

जिला कुल सीटें टीएमसी (2021) टीएमसी (2026) बीजेपी (2021) बीजेपी (2026)
मुर्शिदाबाद 22 20 9 2 8
मालदा 12 8 6 4 6
उत्तर दिनाजपुर 9 7 5 2 4
दक्षिण 24 परगना 31 30 21 0 21
उत्तर 24 परगना 33 28 12 5 8
बीरभूम 11 10 5 1 6
कुल 118 103 58 14 53
  • बीजेपी की बड़ी छलांग: मुस्लिम बहुल इन 6 जिलों की कुल 118 सीटों में से बीजेपी ने 2021 में मात्र 14 सीटें जीती थीं, जो 2026 में बढ़कर 53 हो गई हैं।
  • टीएमसी को भारी नुकसान: ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी, जिसने 2021 में इन जिलों में 103 सीटें जीतकर क्लीन स्वीप जैसा प्रदर्शन किया था, वह 2026 में घटकर 58 सीटों पर सिमट गई है।
  • दक्षिण 24 परगना में बड़ा उलटफेर: यहाँ बीजेपी ने 2021 के 'शून्य' के मुकाबले 2026 में सीधे 21 सीटें जीतकर सबको चौंका दिया है।
  • मुस्लिम आबादी का प्रभाव: इन 6 जिलों में मुस्लिम आबादी 26% से 66% के बीच है, जहाँ औसत मुस्लिम आबादी 44% है। इसके बावजूद बीजेपी ने यहाँ 45% के करीब सीटें जीती हैं।
  • अन्य दलों की स्थिति: 2021 में एक सीट 'इंडियन सेक्युलर फ्रंट' ने जीती थी। 2026 के रुझानों में 6 सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे हैं।

डेटा का स्रोत: ये आंकड़े शाम 4 बजे तक के रुझानों और परिणामों पर आधारित हैं, जिसका स्रोत भारत निर्वाचन आयोग (ECI) है।

West Bengal Election Result Analysis

▶️भाजपा के जीत के वो 5 बड़े फैक्टर्स

1️⃣ हिंदू ध्रुवीकरण: 'माछ-भात' से 'मां काली' तक का सफर (Hindu Polarization)

बंगाल में जीत के लिए बीजेपी ने इस बार हिंदुत्व के 'उत्तर भारतीय मॉडल' को नहीं, बल्कि 'बंगाली मॉडल' को अपनाया। बीजेपी ने समझ लिया था कि बंगाल में शाकाहार वाली राजनीति नहीं चलेगी।

माछ-भात का हथियार: ममता बनर्जी ने पुरुलिया की सभा में डराया था कि बीजेपी आई तो मछली-मांस खाना बंद हो जाएगा। इसे काउंटर करने के लिए अनुराग ठाकुर ने सार्वजनिक रूप से मछली खाई और अमित शाह ने ऐलान किया कि बंगाल का सीएम 'माछ-भात' खाने वाला ही होगा। बीजेपी ने संदेश दिया कि उनका हिंदुत्व बंगाल की थाली के अनुकूल है।

काली बनाम काबा का नैरेटिव: टीएमसी सांसद सायानी घोष का 'काबा-मदीना' वाला गाना वायरल हुआ तो बीजेपी ने इसे 'मां काली' के अपमान से जोड़ दिया। अमित शाह और योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट कहा कि टीएमसी के दिल में काबा हो सकता है, पर बंगाल के दिल में सिर्फ मां काली बसती हैं। 'जय श्री राम' के साथ-साथ 'जय मां काली' के नारे ने बंगाली अस्मिता को बीजेपी से जोड़ दिया।

नतीजा: आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी को 50% से ज्यादा हिंदुओं का एकतरफा वोट मिला, जिसने टीएमसी के गढ़ में सेंध लगा दी।

West Bengal Election Result Analysis

2️⃣ ममता के महिला वोटबैंक में बड़ी सेंधमारी (Denting Mamata's Women Votebank)

ममता बनर्जी की सबसे बड़ी ताकत महिलाएं रही हैं, लेकिन इस बार बीजेपी ने इस किले को अंदर से खोखला कर दिया।

आर्थिक वादों की जंग: ममता ने 'लक्ष्मीर भंडार' के जरिए 1500-1700 रुपये देने का वादा किया था, तो बीजेपी ने इसे दोगुना करते हुए 3000 रुपये प्रति माह देने का दांव चल दिया। साथ ही सरकारी नौकरियों में 33% आरक्षण और फ्री बस सर्विस जैसे वादों ने महिलाओं को लुभाया।

महिला सुरक्षा और संदेशखाली: संदेशखाली और आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटनाओं ने ममता की 'महिला संरक्षक' वाली छवि को गहरा नुकसान पहुंचाया। बीजेपी ने संदेशखाली आंदोलन का चेहरा बनीं रेखा पात्रा और आरजी कर पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को टिकट देकर इस गुस्से को वोटों में बदल दिया।

आरक्षण बिल का नैरेटिव: संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण से जुड़े बिलों पर विपक्ष के विरोध को बीजेपी ने 'महिला विरोधी' करार दिया। इससे ममता का वह नैरेटिव कमजोर पड़ गया कि बीजेपी पुरुष प्रधान पार्टी है।

3️⃣ SIR फैक्टर: 91 लाख वोटरों का कटना पड़ा भारी (The SIR Factor: Impact of Voter List Revision)

चुनाव से पहले बंगाल में हुआ 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR) टीएमसी के लिए काल साबित हुआ। इस प्रक्रिया में कुल 91 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए।

वोटों का गणित: हटाए गए नामों में 34% मुस्लिम और 63% हिंदू थे। मुस्लिम आबादी राज्य में 27% है, लेकिन लिस्ट से कटने वालों में उनका प्रतिशत ज्यादा था। पॉलिटिकल साइंटिस्ट मानते हैं कि इससे टीएमसी के कोर वोट बैंक को भारी चोट पहुंची।

मार्जिन का खेल: 2021 में 69 सीटें ऐसी थीं जहां जीत का अंतर 10 हजार से कम था। SIR के बाद ऐसी 45 सीटों पर मार्जिन से ज्यादा वोट कट गए, जिनमें से 41 सीटों पर आज बीजेपी आगे है। मुर्शिदाबाद, मालदा और उत्तर 24 परगना जैसे टीएमसी के गढ़ों में सबसे ज्यादा नाम कटे, जिसका सीधा फायदा बीजेपी को मिला।

4️⃣ 15 साल की एंटी-इंकम्बेंसी और 'भतीजावाद' पर प्रहार (15 Years of Anti-Incumbency and Attacks on 'Syndicate Raj')

ममता बनर्जी की सरकार के खिलाफ 15 साल का गुस्सा जमीन पर साफ दिख रहा था। बीजेपी ने इस बार अपनी रणनीति बदली और ममता पर व्यक्तिगत हमले (जैसे पिछली बार 'दीदी-ओ-दीदी') कम कर दिए।

अभिषेक बनर्जी और सिंडिकेट राज: बीजेपी ने निशाना बदला और ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी और बंगाल के 'सिंडिकेट राज' को मुद्दा बनाया। संदेशखाली जैसी घटनाओं को सिस्टम की नाकामी के तौर पर पेश किया गया।

आक्रामक बनाम डिफेंसिव: बीजेपी का प्रचार खुले तौर पर लड़ाकू रहा, जिससे संदेश गया कि वे गुंडाराज खत्म कर देंगे। वहीं, टीएमसी चुनाव आयोग और SIR को मुद्दा बनाकर डिफेंसिव नजर आई। लोगों के लिए बेरोजगारी (36.6%) और कानून व्यवस्था (19.4%) सबसे बड़े मुद्दे रहे, जबकि टीएमसी का मुख्य मुद्दा (SIR) सिर्फ 2.9% लोगों तक ही सीमित रहा।

5️⃣ बीजेपी का माइक्रो-मैनेजमेंट और शाह की रणनीति (BJP's Micro-Management and Amit Shah's Strategy)

इस जीत के पीछे बीजेपी की वो 'चुनावी मशीनरी' है जिसने बूथ स्तर पर काम किया।

शाह का 15 दिन का डेरा: अमित शाह ने चुनाव के दौरान 15 दिन बंगाल में बिताए और रात 3 बजे तक बैठकें कीं। उन्होंने 80 हजार पोलिंग स्टेशनों का डेटा खंगाला और हर सीट पर 20 हजार वोट बढ़ाने का लक्ष्य दिया।

पन्ना प्रमुख सिस्टम: यूपी का सफल 'पन्ना प्रमुख' मॉडल बंगाल में उतारा गया। एक कार्यकर्ता को 30 से 60 वोटर्स की जिम्मेदारी दी गई।

बंगाली बनाम बाहरी का दांव पलटा: जब टीएमसी ने बीजेपी को 'बाहरी' कहा, तो बीजेपी ने कोर ग्रुप में बंगाली नेताओं को आगे कर दिया। शाह ने ऐलान किया कि बीजेपी का सीएम बंगाल की मिट्टी का ही बेटा होगा, जिससे ममता का सबसे बड़ा हथियार छिन गया।

नेताओं की फौज: पीएम मोदी की 19, शाह की 30 और योगी आदित्यनाथ की 11 रैलियों ने पूरे राज्य में भगवा माहौल बना दिया।

▶️बीजेपी की जीत से राष्ट्रीय राजनीति पर क्या होगा असर?

83 साल बाद हिंदुत्व की वापसी: बंगाल में 1943 के बाद पहली बार हिंदुत्व की विचारधारा वाली सरकार बन रही है। यह राज्य की राजनीति में बहुत बड़ा वैचारिक बदलाव है।

NDA का बढ़ता कद: अब देश के 22 राज्यों में NDA की सरकार होगी। बीजेपी एक बार फिर अपने पीक (शिखर) पर पहुंच गई है।

ममता का कद घटा: विपक्ष के सबसे मजबूत चेहरों में से एक ममता बनर्जी की हार से 'इंडिया' गठबंधन को तगड़ा झटका लगा है। उनकी पीएम पद की दावेदारी अब कमजोर पड़ सकती है।

अंग-बंग-कलिंग का सपना: बिहार (अंग), बंगाल (बंग) और ओडिशा (कलिंग) तीनों राज्यों में अब बीजेपी की विचारधारा का शासन होगा। 1970 के बाद यह पहली बार है जब इन तीनों सटे हुए राज्यों में एक ही दल का प्रभुत्व होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+