बंगाल: BJP ने जारी की 63 प्रत्याशियों की सूची, केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो मैदान में, कई सांसदों को टिकट

कोलकाता। बंगाल के रण में बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है। आज जारी हुई तीसरे और चौथे चरण की उम्मीदवारों की लिस्ट में जिस तरह से बीजेपी ने अपने केंद्रीय मंत्री और सांसदों को जगह दी है उससे साफ हो गया है कि भाजपा बंगाल में इस बार ममता बनर्जी को कितनी बड़ी चुनौती की तरह ले रही है। भाजपा ने रविवार को पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण के लिए 27 और चौथे चरण के लिए 36 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

Recommended Video

    Assembly Elections 2021: 5 राज्यों के लिए BJP की List, कई सांसद भी मैदान में उतरे | वनइंडिया हिंदी
    BJP Candidate

    नई दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए बताया कि केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो टॉलीगंज सीट से चुनाव लड़ेंगे।

    लॉकेट चटर्जी भी मैदान में
    दूसरे प्रमुख नामों में सांसद स्वप्न दास गुप्ता हैं जो तारकेश्वर विधानसभा सीट से प्रत्याशी होंगे और सांसद नीतीश प्रामाणिक को दिनहट सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने सांसद और अभिनेत्री लॉकेट चटर्जी को चुंचरू सीट से मैदान में उतारा है।

    एक्टर यश दास गुप्ता को भी टिकट
    इसके साथ ही हाल में ही बीजेपी में शामिल होने वाले चर्चित नाम और बंगाली फिल्मों के अभिनेता यश दास गुप्ता को चंडीतला सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। यश दास गुप्ता को टीएमसी सांसद नुसरत जहां से नजदीकियों के चलते भी चर्चा में रहे हैं।

    पार्टी ने अर्थशास्त्री अशोक लाहिड़ी को अलीपुरदौर सीट से, राजीव बनर्जी को डोमजुर और रबीन्द्रनाथ भट्टाचार्य को चर्चित सिंगूर सीट से प्रत्याशी घोषित किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+