राजनीतिक खटास के बीच पीएम मोदी को ममता बनर्जी ने क्यों भेजे 4 किस्म के आम?

ममता बनर्जी ने पीएम मोदी के लिए चार किस्म के आम भेजे हैं। वो 2011 से इस परंपरा को निभा रहीं।

Mamata Banerje

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हमेशा मोदी सरकार पर हमलावर रहती हैं, लेकिन अब उन्होंने पीएम के लिए विशेष आम भेजे हैं। ये आम राज्य में ही अलग-अलग जगहों पर उगाए जाते हैं। पीएम के अलावा उन्होंने राष्ट्रपति और भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ के लिए भी आम भेजे।

दरअसल पिछले 12 सालों से ममता बनर्जी इस परंपरा को निभा रही हैं। वो गर्मियों के मौसम में प्रधानमंत्री के लिए खास आम भेजती हैं। पिछले कुछ सालों में सीएम ममता और पीएम मोदी के रिश्तों में खटास देखने को मिली, क्योंकि वो हर मामले में प्रधानमंत्री पर निशाना साधती रहती हैं।

राज्य सरकार के सूत्रों के मुताबिक चार किस्म के चार किलो आम प्रधानमंत्री के लिए भेजे गए हैं। जिसमें हिमसागर, फाजली, लंगड़ा और लक्ष्मण भोग किस्म शामिल है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से सजावटी बॉक्स में इसे पैक करके प्रधानमंत्री के दिल्ली आवास पर कोरियर कर दिया गया है। जल्द ही इसकी डिलीवरी हो जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक सीएम बनर्जी ने पड़ोसी देश बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के लिए भी आम की पेटी भेजी है। इसके साथ उन्होंने उन्हें शुभकामना संदेश भी भेजा।

भिजवा चुकी हैं पकड़े और मिठाई
2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी ने अक्षय कुमार को एक इंटरव्यू दिया था। जिसमें पीएम ने बताया था कि विपक्षी दलों के नेताओं के साथ उनके मधुर संबंध हैं। ममता बनर्जी दुर्गा पूजा के अवसर पर उनके लिए कुर्ता-पायजामा और मिठाई भेजती हैं। उन कुर्तों को वो खुद ही चुनती हैं।

2011 से कर रहीं ऐसा
ममता बनर्जी 2011 में राज्य की मुख्यमंत्री बनी थीं। तब से वो दिल्ली आम भेजती हैं। पहले वो मनमोहन सिंह को भेजती थीं। इसके बाद 2014 से वो पीएम मोदी के लिए भेजने लगीं। पिछले साल उन्होंने सोनिया गांधी और अरविंद केजरीवाल के लिए खास किस्म के आम भेजे थे। उन्होंने इस बार दोनों नेताओं को आम भेजा है या नहीं, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+