Bengal Chunav: TMC नेता ने दी खुले आम धमकी, 'BJP को वोट दिया तो फिर अंजाम भुगतने के लिए रहना तैयार'

Bengal Chunav: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सियासी माहौल गर्म हो गया है। बंगाल की राजनीति में हिंसा और जुबानी हमलों का दौर भी शुरू हो गया है। इस बीच तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के धमकी देने वाले बयान सामने आए हैं। टीएमसी के नेता खुले आम बीजेपी को वोट देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दे रहे हैं। इस पर विपक्षी दल बीजेपी ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी ने कहा कि यह खुले तौर पर सत्ता के दुरुपयोग का मामला है।

राज्य के बांकुड़ा और बिष्णुपुर जैसे संगठनात्मक जिलों में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने अलग-अलग मंचों से बीजेपी पर हमला बोला। कुछ नेताओं ने खुले तौर पर चेतावनी देते हुे कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं को चुनाव के बाग निकाला जाएगा।

Bengal Chunav TMC leader threat

Bengal Chunav: टीएमसी नेता ने मतदाताओं को दी धमकी

बांकुड़ा के तलडांगरा में हुई पार्टी बैठक के दौरान तृणमूल कांग्रेस के बांकुड़ा संगठनात्मक जिला अध्यक्ष ताराशंकर रॉय का बयान वायरल हो रहा है। बीजेपी समर्थकों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग बीजेपी को बढ़ावा दे रहे हैं, उन्हें चुनाव के बाद इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। उन्होंने इशारों में कहा कि बीजेपी का नाम लेने वालों को सबक सिखाया जाएगा।

रविवार शाम को बिष्णुपुर संगठनात्मक जिला अध्यक्ष सुब्रत दत्ता ने कोतुलपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए खुले आम धमकी दी। उन्होंने कहा कि बीजेपी को इस इलाके में बढ़ने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि 2026 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हराकर उन्हें क्षेत्र से बाहर किया जाएगा। सुब्रत दत्ता ने उत्तर प्रदेश और बिहार का जिक्र करते हुए कहा कि वहां बंगालियों के साथ दुर्व्यवहार होता है और फिर भी बीजेपी यहां वोट मांगने आती है।

BJP ने धमकी पर किया पलटवार

तृणमूल नेताओं के इन बयानों पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बांकुड़ा से बीजेपी विधायक नीलाद्री शेखर दाना ने कहा कि इस बार चुनाव में टीएमसी के गुंडा राज का अंत होने वाला है। यह दिखाता है कि तृणमूल कांग्रेस कितनी डरी हुई है। जिस तरह की भाषा टीएमसी के नेता इस्तेमाल कर रहे हैं, उनका डर दिखाने के लिए काफी है।

बीजेपी विधायक ने कहा कि बीजेपी ने पूरी ताकत से मैदान में उतरकर राजनीति शुरू कर दी, तो तृणमूल का अस्तित्व संकट में पड़ जाएगा। बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव (2021) में तृणमूल कांग्रेस को बांकुड़ा जिले में बड़ा झटका लगा था। पार्टी 12 में से केवल 4 सीटें ही जीत पाई थी। हालिया लोकसभा चुनाव में भी जिले की अधिकांश सीटों पर बीजेपी ने बढ़त बनाई थी। ऐसे में 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस बांकुड़ा में खोई हुई जमीन वापस पाने के लिए आक्रामक रुख अपनाती नजर आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+