Bengal Chunav: सायरा शाह हलीम ने वोटिंग के बाद ममता बनर्जी पर साधा निशाना, दिग्गज अभिनेता से है खास रिश्ता
Saira Shah Halim News: लोकसभा चुनाव अब अपने समापन की ओर है। आखिरी यानी सातवां चरण के लिए वोटिंग आज एक जून को जारी है। इसी चरण में पश्चिम बंगाल में भी 9 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी है।
कोलकाता दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से सीपीआई (एम) उम्मीदवार सायरा शाह हलीम ने वोट डालने के बाद टीएमसी और सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। सायरा शाह हलीम ने आज कोलकाता के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला है।

सायरा शाह हलीम का मुकाबला भाजपा सांसद और उम्मीदवार देबाश्री चौधरी और टीएमसी की माला रॉय से है। इस चुनाव में बंगाल में सायरा शाह हलीम इसलिए भी चर्चाओं में रही हैं क्योंकि ये दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की भतीजी हैं।
सायरा शाह हलीम ने ममता बनर्जी पर हिंसा बढ़ाने का लगाया आरोप
वोटिंग के बाद सायरा शाह हलीम ने कहा कि सीएम ममता बनर्जी हिंसा को बढ़ावा दे रही हैं। सायरा शाह हलीम ने कहा है कि, ''एजेंट हर जगह हैं। मेरे साथी युद्ध के मैदान में हैं...आप देखेंगे कि ममता बनर्जी किस तरह से हिंसा को बढ़ावा दे रही हैं। जनता उन्हें जवाब देगी।''
बूथ पर सीसीटीवी पर टेप लगाए जाने के आरोपों पर सायरा शाह हलीम ने कहा है कि, "हमें यह देखना होगा। हम तुरंत चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे।"
ये भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में पश्चिम बंगाल की 9 सीटों पर वोटिंग जारी, जानें हर अपडेट












Click it and Unblock the Notifications