Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

वोडाफोन इंडिया और आइडिया सेल्युलर के विलय से ग्राहकों को होंगे ये 4 फायदे

इस विलय से पहले वोडाफोन दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी और आइडिया तीसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी थी। आइए जानते हैं इस विलय से ग्राहकों को क्या फायदे हो सकते हैं।

नई दिल्ली। वोडाफोन और आइडिया के विलय की घोषणा सोमवार को हो चुकी है। इस विलय के बाद बनने वाली कंपनी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी बन गई है, जिसके पास करीब 40 करोड़ ग्राहक होंगे। इस विलय से पहले वोडाफोन दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी और आइडिया तीसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी थी। आइए जानते हैं इस विलय से ग्राहकों को क्या फायदे हो सकते हैं।

1- और अधिक सस्ती हो सकती हैं कॉल्स

1- और अधिक सस्ती हो सकती हैं कॉल्स

रिलायंस जियो की तरफ से जारी किए गए आकर्षक ऑफर्स के चलते अधिक से अधिक ग्राहक उसकी ओर आकर्षित हो रहे हैं। वहीं इस विलय से पहले देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी रही भारती एयरटेल भी अपने ग्राहकों को रोके रखने और नए ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नए-नए ऑफर ला रही है। ऐसे में इस विलय के बाद सबसे बड़ी कंपनी बन जाने की वजह से कंपनी के ग्राहकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो गई है, जिसके चलते लागत घटेगी और उसका फायदा ग्राहकों को सस्ती कॉल्स के रूप में मिल सकता है। ये भी पढ़ें- Idea-Vodafone का हुआ विलय, बनी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी

2- आ सकते हैं शानदार नए प्लान

2- आ सकते हैं शानदार नए प्लान

वोडाफोन-आइडिया के विलय के बाद कंपनी को लोगों को यह बताने की जरूरत होगी और साथ ही अब सबसे बड़ी कंपनी बनने के बाद लोगों के लिए फायदे का कोई नया काम करने की भी जरूरत होगी। हर नई कंपनी से ग्राहक कुछ नया और शानदार पाने की अपेक्षा करते हैं। ऐसे में विलय से बनी नई कंपनी अपने ग्राहकों के लिए कुछ न कुछ नया जरूर लाएगी। कंपनी कोई नया प्लान भी ला सकती है या फिर अपने ग्राहकों के लिए मुफ्त डेटा या कॉलिंग का कोई तोहफा भी दे सकती है।

3- बेहतर नेटवर्क

3- बेहतर नेटवर्क

आइडिया और वोडाफोन के विलय की वजह से दोनों ही कंपनियों का नेटवर्क भी आपस में मिलेगा, जिसकी वजह से कंपनी का कवरेज और अधिक अच्छा हो जाएगा। जहां एक ओर इससे ग्राहकों को उत्तम क्वालिटी की कॉल करने को मिलेगी, वहीं दूसरी ओर कंपनी की पहुंच भी अधिक से अधिक जगहों पर हो सकेगी। मौजूदा समय में भले ही रिलायंस जियो सस्ते कॉल और डेटा का ऑफर दे रहा हो, लेकिन खराब नेटवर्क के चलते लोग जियो को सिर्फ एक विकल्प के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में बेहतर नेटवर्क होने से आइडिया-वोडाफोन के विलय से बनी कंपनी को काफी फायदा होगा, जिसके फलस्वरूप ग्राहकों को सस्ती कॉल्स और डेटा मिलेगा। ये भी पढ़ें- आईटी कंपनी कॉग्निजेंट करेगी 6000 एंप्लॉईज की छंटनी

4- अन्य सेक्टर में एंट्री

4- अन्य सेक्टर में एंट्री

जिस तरह से मौजूदा समय में एयरटेल टेलिकॉम सेवा के अलावा ब्रॉडबैंड और डीटीएच के क्षेत्र में भी अपनी सेवा दे रहा है, उसी तर्ज पर अब आइडिया-वोडाफोन के विलय से बनी कंपनी भी अन्य क्षेत्रों में घुस सकती है। दरअसल, रिलायंस जियो अपना ब्रॉडबैंड शुरू कर चुका है और जल्द ही डीटीएच में भी प्रवेश करने वाला है, यही कारण है कि जियो से टक्कर लेने के लिए आइडिया-वोडाफोन के विलय से बनी कंपनी इन क्षेत्रों में भी हिस्सेदारी हासिल करने की कोशिश करेगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+