शादी के पांच दिन बाद ही पति ने धड़ से अलग कर दिया पत्‍नी का सिर, लाश के किए कई टुकड़े

5 मई को प्रियंका रहस्‍मय परिस्थितियों में लापता हो गई थी। पति सिद्धेश ने इस मामले में गुमशुदगी का मुकदमा भी दर्ज करवाया था।

मुंबई। मायानगरी मुंबई के अलग-अलग इलाकों में एक महिला के शव के टुकड़े बरामद किए गए थे। उसका कटा हुआ सिर रविवार को मुंबई के पूर्व उप नगर ठाणे के शाहापुर-नासिक रोड पर जंगल से बरामद किया गया था जो प्‍लास्टिक की थैली में डालकर एक बेडशीट में लपेटा हुआ था। अब इस मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। लाश एक गुमशुदा युवती की थी। युवती के शरीर पर बने टैटू से उसकी शिनाख्त की गई। युवती के पति, सास-ससुर समेत 5 लोगों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

शादी के पांच दिन बाद ही पति ने धड़ से अलग कर दिया पत्‍नी का सिर, लाश के किए कई टुकड़े

पूरे मामले में जो सबसे दर्दनाक बात है वो ये है कि युवती की महज 5 दिन पहले ही शादी हुई थी। जानकारी के मुताबिक युवती का नाम प्रियंका गुरव (24) साल था। वो अपने सुसरालवालों के साथ वर्ली में रह रही थी। 5 मई को प्रियंका रहस्‍मय परिस्थितियों में लापता हो गई थी। पति सिद्धेश ने इस मामले में गुमशुदगी का मुकदमा भी दर्ज करवाया था। साथ ही वर्ली पुलिस से जल्द से जल्द पत्नी को खोजने की गुहार लगाई थी।

पुलिस ने जब छानबीन शुरु की तो प्रियंका की सिर कटी लाश उसके घर से करीब 50 किलोमीटर की दूरी पर नाले में मिला। उसके कंधे पर बने भगवान गणेश और ओम के टैटू से उसकी पहचान हुई थी। उसके बाद पुलिस ने उसके पति सिद्धेश गुरव और उसके परिजनों को प्रियंका की हत्‍या और सबूत मिटाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

क्‍या कहना है पुलिस का

पुलिस ने बताया, 'हत्‍या का मकसद यह हो सकता है कि उसके पति को शादी के लिए दबाव डाला गया था, लेकिन हमारी प्राथमिकता उस गाड़ी को ढूंढना है जिसका इस्‍तेमाल शरीर के टुकड़ों को ठिकाने लगाने में किया गया क्‍योंकि उससे खून के धब्‍बों समेत कई महत्‍वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+