बिहार: चुनाव लड़ने से पहले कन्हैया कुमार की दावेदारी खतरे में, RJD ने डाला अड़ंगा
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार जो बिहार के बेगूसराय से सीपीएम के टिकट से चुनाव लड़ने वाले थे, उनके सामने अब मुश्किलें खड़ी हो रही है। 2019 के चुनाव के लिए बीजेपी के खिलाफ जो महागठबंधन तैयार हो रहा है, वहां सीटों के लिए टकराव की स्थिति बनती दिख रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेगूसराय की सीट से अब राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने अपना दावा ठोक दिया है, जहां से पहले कन्हैया के लड़ने की संभावना थी। बता दें कि कन्हैया खुद बिहार के बेगूसराय के रहने वाले हैं।

बेगूसराय पर आरजेडी का दावा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरजेडी प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने कहा है कि बिहार के बेगूसराय से उनकी पार्टी अपना उम्मीदवार उतारेगी। आरजेडी का तर्क है बेगूसराय में जनता का समर्थन उनके साथ है। पिछली बार यहां की लोकसभा सीट से आरजेडी के तनवीर हुसैन ने चुनाव लड़ा था, जो दूसरे स्थान पर रहे थे।

कन्हैया लड़ने वाले थे चुनाव
बता दें कि कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष चुनाव लड़ने वाले थे। हालांकि, सीपीआई या कन्हैया कुमार ने फिलहाल इस पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है। हालांकि, इसे फिलहाल आरजेडी के प्रवक्त की राय के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि आरेजेडी की तरफ से अभी तक इस बारे में आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

बेगूसराय में फिलहाल बीजेपी का है कब्जा
गौरतलब है कि मौजूदा समय में बेगूसराय सीट भाजपा के भोला सिंह के पास हैं, वह यहां से भाजपा सांसद हैं। भाजपा ने यहां पहली बार 2014 में जीत दर्ज की थी। भोला सिंह ने आरजेडी उम्मीदवार तनवीर हसन को 58000 वोट के अंतर से हराया था। भोला सिंह को यहां कुल 428227 वोट हासिल हुए थे, जबकि हसन को यहां से 369892 वोट तो सीपीएम के उम्मीदवार को 192639 वोट हासिल हुए थे।
ये भी पढ़ें: बिहार के बेगूसराय सीट से कन्हैया कुमार लड़ेंगे 2019 का लोकसभा चुनाव












Click it and Unblock the Notifications