बच्चे उठाने की अफवाह में भीग मांगने वाली महिला को भीड़ ने जमकर पीटा
नई दिल्ली। गुजरात के अहमदाबाद में भीख मांगने वाली महिला को बच्चे उठाने के शक में लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। महिला की पहचान शांता देवी के रूप में हुई है, वह राजस्थान के सुमेरपुर के पाली जिले की रहने वाली है। जिस वक्त महिला ऑटो में तीन से अधिक बच्चों के साथ जा रही थी उसी वक्त 40-50 लोगों की भीड़ ने उसपर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि इस दौरान तीन अन्य महिलाएं भी घायल हो गई, जिन्हें अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अफवाह के चलते महिलाओं को पीटा
जानकारी के अनुसार लोगों को इस बात का शक था कि महिला इलाके में बच्चे उठाती है। सोशल मीडिया पर इस तरह की अफवाह पिछले कई दिनों से चल रही थी, जिसके बाद लोगों की भीड़ ने महिला पर हमला बोल दिया। पीड़िता की साली ने अंशी ने पुलिस से इस मामले में शिकायत दर्ज की है, जिसमे कहा गया है कि पीड़िता अपने रिश्तेदार के घर सारदानगर से दोपहर में 2.25 बजे निकली थी। जिसके बाद महिला ने तीतन अन्य महिलाओं शांता, अंशू, लीला के साथ ऑटो रिक्शा किया। इसी दौरान कुछ लोगों की भीड़ ने ऑटो रिक्शा को रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी।
गुस्सायी भीड़ ने रोककर पीटा
शिकायत के अनुसार जिन लोगों ने ऑटो को रोका था वह लोग चिल्ला रहे थे तुम लोग बच्चे उठाते हो, इन लोगों ने हमे ऑटो से बाहर निकाला और बुरी तरह से पीटा। गुस्सायी भीड़ ने ऑटो को भी काफी नुकसान पहुंचाया। हालांकि ऑटोरिक्शा चालक गनी खान को लोगों ने छोड़ दिया। ड्राइवर ने बताया कि लोगों ने ऑटोरिक्शा रोका और महिलाओं को बाहर निकलने के लिए कहने लगे, जब नहीं निकलीं तो उन्हें घसीटकर बाहर निकालने लगे।
पुलिस कर रही है पहचान
वडज पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मी का कहना है कि घटनास्थल पर लगभग 100 लोग थे, हमने महिलाओं को बचाने के लिए लोगों की भीड़ में घुसकर उन्हें बाहर निकाला और सुरक्षित जगह पर पहुंचाया। इसी दौरान हमने एंबुलेंस को बुलायाा, तबतक भीड़ वहां से जा चुकी थी। लोगों ने आरोप लगाया था कि ये महिलाएं बच्चे उठाती हैं और उनका अपहरण करती हैं। अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर एके सिंह ने कहा कि आरोपी की पहचान की जा रही है, हम आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे।
इसे भी पढ़ें- खेत में बकरी जाने की वजह से दलित महिला की पीट-पीटकर हत्या












Click it and Unblock the Notifications