गोवा विधानसभा चुनावों से पहले टीएमसी ने किया प्रत्येक परिवार को हर महीने 5000 रुपए देने का ऐलान

गोवा विधानसभा चुनावों से पहले टीएमसी ने अपना हुकुम का इक्का फेंक दिया है। टीएमसी ने गोवा में गृह लक्ष्मी योजना की घोषणा की, जिसके तहत राज्य के 3.5 लाख परिवारों की महिलाओं को प्रतिमाह 5 हजार रुपए दिए जाएंगे।

पणजी, 11 दिसंबर। गोवा विधानसभा चुनावों से पहले टीएमसी ने अपना हुकुम का इक्का फेंक दिया है। टीएमसी ने गोवा में गृह लक्ष्मी योजना की घोषणा की, जिसके तहत राज्य के 3.5 लाख परिवारों की महिलाओं को प्रतिमाह 5 हजार रुपए दिए जाएंगे। यानि हर परिवार को प्रतिवर्ष सरकार 60 हजार रुपए देगी। इस स्कीम की घोषणा करते हुए टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि यह गोवा के सभी 3.5 लाख परिवारों के लिए एक सुनिश्चित मासिक आय सहायता योजना है। इससे सरकार पर प्रतिवर्ष 1500-2000 करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा, जोकि राज्य के कुल बजट का 6 से 8 प्रतिशत होगा।

Mahua Moitra

इस स्कीम की घोषणा समय की मांग

इस योजना को लेकर मोइत्रा ने कहा कि इस स्कीम की घोषणा करना समय की मांग है। डीमोनेडाइजेशन और कोरोना महामारी के बाद लगे लॉकडाउन के कारण लोगों के हाथ में पैसा नहीं बचा है, उन्हें पैसे की जरूरत है।
मोइत्रा ने कहा कि अभिजीत बनर्जी जैसे अर्थशास्त्री कह चुके हैं कि अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए लोगों के हाथों में पैसा देना जरूरी है। जब महिलाओं के हाथों में 5 हजार रुपए मिलेंगे तो वे अपने बच्चों के लिए कपड़े और दवाएं खरीद सकेंगी।

यह भी पढ़ें: ओमिक्रॉन: मास्क के इस्तेमाल में आई गिरावट ने भारत को खतरे में डाल दिया है- केंद्र सरकार

बंगाल में ममता ने निभाया था चुनावों में किया वादा

बता दें कि 2021 के बंगाल विधानसभा चुनावों के दौरान ममता बनर्जी ने ऐसी ही एक योजना (लाखिर भंडार) बंगाल में भी लागू करने का वादा किया था और चुनाव जीतने के बाद उन्होंने अपने वाले को पूरा भी किया। योजना के तहत अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के लाभार्थियों को एक-एक हजार रुपये प्रतिमाह जबकि सामान्य वर्ग की महिलाओं को प्रत्येक माह के तीसरे दिन 500-500 रुपये दिए जा रहे हैं।

Recommended Video

    Goa Elections 2022: Priyanka Gandhi बोली- उद्योगपतियों के लिए काम करती है BJP सरकार | वनइंडिया हिंदी

    गोवा चुनाव में इस बार कई दिग्गज मैदान में

    बता दें कि अब टीएमसी बंगाल से निकलकर दिल्ली की राह तलाशने में लग गई है और इसके लिए सीएम ममता बनर्जी ने बिसात बिछानी भी शुरू कर दी है। इस बार गोवा का चुनाव देखने लायक होगा क्योंकि इस बार कई दिग्गज चुनावी मैदान में है। टीएमसी के अलावा बीजेपी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी भी इस बार चुनावी रण में अपना जौहर दिखाएंगी। चुनावों से पहले तमाम पार्टियां जनता से लुभावने वादे कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+