कैबिनेट विस्तार से एक दिन पहले मोदी सरकार ने बनाया नया मंत्रालय

Modi Government creates a new Ministry of Co-operation

नई दिल्‍ली, 6 जुलाई। मोदी सरकार ने कैबिनेट विस्‍तार के पहले एक नया मंत्रालय बनाया है। 'सहकार से समृद्धि' के विजन को साकार करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा 'सहकारिता मंत्रालय' बनाया है। यह मंत्रालय देश में सहकारी आंदोलन को मजबूत करने के लिए अलग से प्रशासनिक, कानूनी और नीतिगत ढांचा उपलब्ध कराएगा।

pm

सहकारी मंत्रालय सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने के लिए अलग प्रशासनिक, कानूनी, नीतिगत ढांचा उपलब्ध कराएगा। सहकारी मंत्रालय सहकारिता के लिए कारोबार को आसान बनाने की प्रक्रिया को सफल बनाने का काम करेगा।इस मंत्रालय का गठन करके मोदी सरकार ने अपना वादा पूरा किया है। यह मंत्रालय सहकारी समितियों की जमीनी स्‍तर पर पहुंच बनाने में मदद करेगा। इसके माध्‍यम से सहकारी समितियां लोगों से मजबूती से जुड़ सकेगी।

बता दें देश में सहकारिता आधारित आर्थिक विकास का मॉडल ही सही है क्‍योंकिइस मॉडल में हर सदस्‍य जिम्मेदारी से काम करता है। मंत्रालय सहकारी समितियों के लिए 'व्यापार सुगमता' यानी व्‍यापार करने की प्रक्रिया को आसान करेगा। इसके अलावा ये मल्‍टी-स्‍टेट को-ऑपरेटिव्‍ज (एमएससीएस) के विकास को सक्षम बनाने में हेल्‍प करेगा।

https://hindi.oneindia.com/photos/yeh-rishta-kya-kehlata-hai-spoiler-alert-evil-plan-sirat-kartik-chauhan-oi64070.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+