शिवसेना की दशहरा रैली से पहले अमित शाह मुंबई पहुंचे, बढ़ा सियासी तापमान

मुंबई। शिवसेना की शिवाजी पार्क में होने वाली रैली और संभावित कैबिनेट विस्तार से पहले बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मुंबई के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों से मुलाकात की और आरएसएस के नेताओं से भी बातचीत की। पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अमित शाह ने कैबिनेट विस्तार के मुद्दे पर चर्चा की है जो दशहरा के बाद संभव है।

before Shiv Sena’s Dussehra rally Amit Shah visits Mumbai

जबकि शाह के इस कदम को रैली से पहले शिव सेना को लुभाने की कोशिश के रूप में भी देखा जाता है। ऐसा माना जा रहा है कि शिवसेना की दशहरा रैली के दौरान उद्धव ठाकरे भाजपा के खिलाफ हमलावर रूख अपनाए रहेंगे। उनके भाषण पर सभी की निगाहें जमीं हैं। दूसरी तरफ, शाह के मुंबई दौरे की खबर अधिकांश पार्टी नेताओं को भी नहीं थी।

शिवसेना के एक नेता के मुताबिक, पार्टी बीजेपी का साथ नहीं छोडे़गी और जबतक सरकार में है, जनता की सेवा करती रहेगी। शिवसेना नेता ने कहा कि पार्टी बीजेपी के गलत फैसलों और गलत नीतियों की आलोचना करने से पीछे नहीं हटेगी। बता दें कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे दशहरे के एक हफ्ते बाद राज्य के भ्रमण पर निकल रहे हैं जिसकी शुरूआत पुणे से होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+