'अब आपकी तबीयत कैसी है?' पीएम मोदी ने मानसून सत्र से पहले सोनिया गांधी के पास जाकर पूछा हाल
ससंद सत्र के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को लेकर चितिंत नजर आए। संसद में पहुंचते ही पीएम मोदी सोनिया गांधी के पास चल कर गए और उन्होंने उनसे पूछा कि आपकी तबीयत अब कैसी है? पीएम मोदी के इस सवाल का जबाब देते हुए सोनिया गांधी ने कहा मैं ठीक हूं।

बता दें बेंगुलरू में आयेाजित विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने के लिए जब सोनिया गांधी जा रही थी तब उनकी फ्लालाइट में मास्क लगाए हुए वाली फोटो उनके बेटे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी जिसमें उन्होंने लिखा था कि उनकी मां सेानिया गांधी एयर प्रेशर के कारण फ्लाइट में असहज हैं। ये ही कारण था कि पीएम मोदी ने सोनिया गांधी से उनकी तबीयत पूछी।
बता दें बेंगलुरू में हुई विपक्षी दलों की बैठक में गठबंधन इंडिया के ऐलान के बाद गुरुवार को आयोतित मानसून सत्र के लिए सांसद में मणिपुर की स्थिति के ज्वलंत मुद्दे के बीच सभी विपक्षी पार्टियां एकत्र हुए थे।
सत्र के पहले ही मणिपुर के कोली समुदाय की दो महिलाओं को नग्न दौड़ाए जाने वाले वीडियो को लेकर मोदी सरकार को विपक्ष घेर रहा था वहीं इस सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोनिया गांधी के प्रति शिष्टाचार को नहीं भूले और उन्होंने सोनिया गांधी के पास खुद जाकर उनका हाल चाल पूछा।
मणिपुर में कुकी सुमुदाय की महिलाओं को निर्वस्त्र घुमानंं का वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी पार्टियों ने केंद्र सरकार पर हमला तेज कर दिया है।
गुरुवार को संसद के मानसूून सत्र सेट ठीक पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मणिपुर के सामने आए वीडियो पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा "पीएम मोदी के पास एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए समय है लेकिन वह मणिपुर नहीं जा सकते। इसके साथ ही खड़गे ने कहा भारत उनकी चुप्पी कभी नहीं भूलेगा।"
हालांकि मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर विपक्ष के द्वारा घेरे जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दो कुकी महिलाओं को नग्न कर घुमाने के वायरल वीडियो पर टिप्पणी की और दोषियों पर सख्त कार्रवाई किए जाने की बता कही। इसके साथ ही उन्होंने कहा जो मणिपुर में हुआ वो बहुत निंदनीय है। वहीं इस पर कांग्रेस ने फिर घेरा और कहा उनका भाषण बहुत देर से और बहुत छोटा था और कांग्रेस पर कटाक्ष से भरा था।












Click it and Unblock the Notifications