दिल्ली के केरल भवन की कैंटीन में बीफ परोसे जाने से हड़कंप
नई दिल्ली। बीफ विवाद लगातार एक के बाद एक बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली के केरल हाउस में बीफ बांटे जाने की खबर के बाद एक बार फिर से सियासत गर्मा गयी है।

केरल भवन के मेन्यू में बीफ का विकल्प होने के चलते विवाद शुरु हो गया है। मेन्यू में बीफ की खबर मिलने के बाद दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंचकर मेन्यू से बीफ को हटा दिया है।
वहीं पुलिस की इस कार्यवाही पर केरल के मुख्यमंत्री ने आपत्ति जतायी है। मुख्यमंत्री ओमान चांडी ने कहा कि शिकायत मिलने पर जिस तरह से पुलिस ने छापेमारी करके मेन्यू से बीफ हटवाया वह प्रक्रिया गलत थी।
हिंदू सेना की शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चांच की है। वहीं कैंटीन के कर्मचारियों का कहना है कि बीफ में गोमांस नहीं बल्कि बफैलो मांस दिया जाता है।
उधर कांग्रेस नेता टॉम वडक्कन ने कहा कि उन्होंने कई बार केरल हाउस में खाना खाया है लेकिन उन्हें कभी भी बीफ सर्व नहीं किया गया है। उन्होंने पुलिस पर हिंदू सेना के इशारों पर काम करने का आरोप लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications