कोलकाता में बीफ फूड फेस्टिवल की तैयारी, दंगों की आशंका
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) जब देश के कुछ भागों में गो-मांस पर रोक लगाने की मांग हो रही है और महाराष्ट्र और हरियाणा में गो-हत्या को लेकर सरकार सख्त कानून लेकर आई है,तब कोलकाता में आगामी 31 मार्च को कुछ संगठन गो-मांस के व्यंजन परोसने का मन बना रहे हैं। ये बीफ फेस्टिवल आयोजित कर रहे हैं बंगला अकादमी के ठीक सामने। इनका संबंध विभिन्न संगठनों से है।

जानकारों का कहना है कि बीफ फेस्टिवल को आयोजित करने की खबरों के बीच केन्द्र सरकार पश्चिम बंगाल सरकार को सलाह दे सकती है कि वह इसे रोके ताकि साम्प्रदायिक सौहार्द बिग़ड़ने की स्थितियां ना पैदा हों।
खुफिया जानकारी
सूत्रों का कहना है कि केन्द्र सरकार को खुफिया एजेंसियों ने बीफ फेस्टिवल को आयोजित करने के संबंध में जानकारी दी। जानकारों का कहना है कि जब राज्य में कोलकाता समेत बहुत सी नगर निगमों के चुनाव होने वाले हैं, इस पृष्ठभूमि में बीफ फेस्टिलव से हालात बिगड़ सकते हैं। दंगे भड़क सकते हैं।
ध्रुवीकरण के हालात
इस बीच,बर्धवान यूनिवर्सिटी में हिस्ट्री पढ़ा रही डा. सईदा तनवीर अहमद का कहना है कि बीफ फूड फेस्टिवल को आयोजित करने से सारा माहौल बहुत खराब होगा। ध्रुवीकरण के हालात पैदा होंगे। इसलिए इसे रोका जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications