Beating Retreat Ceremony: बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन, राष्ट्रपति- उपराष्ट्रपति और PM हुए शामिल, VIDEO

Beating Retreat Ceremony:हर साल की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस के बाद आयोजित होने वाला प्रतिष्ठित बीटिंग द रिट्रीट समारोह रायसीना हिल्स और विजय चौक पर धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस विशेष आयोजन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पारंपरिक रूप से बग्घी में सवार होकर विजय चौक पहुंचीं। उनके साथ उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। इस समारोह में भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के बैंड ने शानदार धुनों का प्रदर्शन किया।

ज्ञात हो कि बीटिंग द रिट्रीट समारोह, भारतीय सशस्त्र बलों की ऐतिहासिक सैन्य परंपराओं का प्रतीक है, जो ब्रिटिश काल से चली आ रही है। यह परंपरा सूर्यास्त के समय युद्ध समाप्ति के संकेत के रूप में सैनिकों के शिविरों में लौटने से जुड़ी है। हर साल 29 जनवरी को आयोजित होने वाले इस समारोह के माध्यम से गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम का आधिकारिक समापन होता है।

REPULIC DAY jpg

28 जनवरी को हुआ था ड्रेस रिहर्सल का आयोजन

इस वर्ष का कार्यक्रम 76वें गणतंत्र दिवस के बाद आयोजित किया गया। इसमें सेना, नौसेना, वायु सेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के बैंड ने देशभक्ति की धुनों की प्रस्तुति दी। विजय चौक की प्रमुख इमारतों को रंग-बिरंगी लाइटिंग से सजाया गया था, जो समारोह में चार चांद लगा रहा था।

समारोह से पहले 28 जनवरी को विजय चौक पर फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया था, जिसमें तीनों सेनाओं और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के बैंड ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। बीटिंग द रिट्रीट समारोह देश की सैन्य परंपराओं और आस्थाओं का प्रतीक बनकर गणतंत्र दिवस की धूमधाम के बाद एक गौरवमयी समापन का अवसर प्रदान करता है।

यह भी पढ़ें Mahakumbh Viral Girl Monalisa: महाकुंभ में मोनालिसा ने क्‍या सच में कमाए 10 करोड़ रुपये?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+