Mahakumbh Viral Girl Monalisa: महाकुंभ में मोनालिसा ने क्‍या सच में कमाए 10 करोड़ रुपये?

Mahakumbh 2025 Viral Girl Monalisa: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 की चर्चा देश नहीं विदेश में हो रही है। दुनिया के सबसे बड़े आध्‍यात्मिक समागम महाकुंभ में पहुंचे आध्‍यात्मिक साधु-संतो, अघोरी बाबा तो लोगों के आकर्षण का केंद्र हैं, लेकिन इन सब में सबसे ज्‍यादा जिसने लोगों का ध्‍यान आकर्षित किया है वो है माला बेचने वाली मोनालिसा भोंसले।

बड़ी-बड़ी कत्‍तथई आंखों वाली खूबसूरत मोनालिसा का वीडियाे सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इंदौर से महाकुंभ में मेला बेचने आई 16 साल की मोनालिसा अपनी खूबसूरती और सादगी के कारण इंटरनेट सेंसेशन गर्ल बन चुकी हैं। माला बेचने वाली इस लड़की के लोग दीवानें हो गए।

Mahakumbh 2025 Viral Girl Monalisa

वहीं अब सोशल मीडिया पर मोनालीसा की कमाई को लेकर ऐसा दावा किया जा रहा है जिसको सुनकर सब हैरान हैं। इसमें दावा किया जा रहा है कि खूबसूरत मोनालिसा ने महाकुंभ में महज दस दिनों में माला बेचकर दस करोड़ रुपये कमाए हैं। आइए जानते हैं आखिर सच्‍चाई क्‍या है?

इंटरनेट सेंसेशन गर्ल बनीं मोनालिसा

बता दें मध्‍य प्रदेश के इंदौर के एक छोटे से गांव से महाकुंभ में मोना‍लीसा अपने भाई बहनों और परिवार के साथ माला बेचने आई। महाकुंभ में गंगा किनारे वाले मोतियों और रुद्राक्ष की माला बेच रही थी। पहले दिन से ही जो भी इसकी स्‍टॉल पर माला खरीदने पहुंचता तो बस इसको निहारता ही रह जाता। इसकी खूबसूरत आंखे लोगों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित करने लगी। अपनी खूबसूरती और सादगी के बलबूते चंद दिनों में ही सोशल मीडिया पर ये स वायरल हो गई।

क्‍या सच में मोनासिला ने कमाए 10 करोड़ रुपये?

वहीं अब खबर है कि मोनालिसा ने महाकुंभ से दस दिनों में दस करोड़ रुपये कमाए। हालांकि मोनालिसा ने इस दावे को झूठा बताते हुए इसका खंडन किया है। मोनालिसा ने कहा अगर मैंने 10 करोड़ रुपये कमाए होते, तो मैं अपने घर पर होती, यहां मालाएं नहीं बेच रही होती।

मोनालिसा को प्रसिद्धि ने बढ़ाई मुसीबत

बता दें महाकुंभ में मोनालिसा को अपनी चमकती आंखों और डस्‍टी खूबसूरती के कारण खूब वाहवाही मिली लेकिन उसे यहां बड़ी परेशानी भी झेलनी पड़ी। पुरुषों का समूल एक दिन उसके डेरे में जबरन घुस गया तब उसके भाई ने लोगों ने जमकर हाथापाई की थी।

क्‍या अपने घर वापस लौट गई मोनालिसा?

महाकुंभ मेंं सुर्खियां बनी मोनालिसा मध्‍य प्रदेश के इंदौर के पास स्थित महेश्वर स्थित अपने घर लौट गई है। मोनालिसा का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें उसने कहा परिवार और अपनी सुरक्षा के लिए मुझे इंदौर वापस आना पड़ा। उसने कहा हो सकता है अगले शाही स्‍नान हम दोबारा महाकुंभ में मिलें। उसने अपने चाहने वाले फॉलोअर्स का धन्‍यवाद दिया है और कहा मेरे लिए मेरे परिवार की सुरक्षा सबसे अहम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+