ब्यास हादसा: हिमाचल में दो और छात्रों के शव मिले

गौरतलब है कि अचानक पानी छोड़े जाने से ब्यास नदी में हैदराबाद के इंजीनियरिंग कॉलेज के 24 छात्रों सहित 25 व्यक्ति डूब गए थे। अब उन शवों को ढूंढने की कार्यवाही जारी है। मंडी के उपायुक्त देवेश कुमार ने मंगलवार को बताया कि हैदराबाद के एम. विष्णुवर्धन का शव कल शाम बरामद किया गया जबकि बासवराज संदीप का शव आज निकाला गया।
बताया कि दोनों शव तीन हफ्ते से ज्यादा वक्त तक पानी के अंदर रहे और पंडोह बांध में उन्हें तैरता पाया गया। जो दुर्घटनास्थल थालोट से 15 किलोमीटर दूर है। उन्होंने कहा कि दोनों शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications