'अच्छे से पेश आएं': मतगणना से पहले तेजस्वी यादव की पार्टी ने कार्यकर्ताओं को दी चेतावनी

नई दिल्ली। बिहार में शनिवार को आखिरी चरण के मतदान के साथ ही 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव संपन्न हो गया। मतदान समाप्त होने के कुछ देर बाद ही एग्जिट पोल के आंकड़े शुरू गए जिनकों देख भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) को बड़ा झटका लगा। 10 नवंबर को चुनाव परिणाम को लेकर किए जा रहे एग्जिट पोल के दावों की मानें तो इस बार बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथ से सत्ता जाती दिख रही है। वहीं महागठबंधन को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। बिहार में अपनी सरकार बनते देख अब राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता और प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने कार्यकर्ताओं को अच्छा बर्ताव करने की सख्त हिदायत दी है।

Be nice Tejashwi Yadav party warns workers before counting

तीसरे चरण के साथ ही ईवीएम में उम्मीदवारों की किस्मत बंद होने के बाद अब बिहार के राजनीति खेमों में जश्न मानाने की तैयारी चल रही है। एक तरफ जहां एग्जिट पोल के आधार पर पार्टी और नेताओं ने भी अपनी जीत या सरकार बनाने के दावे करने शुरू कर दिए हैं। तो वहीं, दूसरी ओर कई राजनीतिक दलों ने एग्जिट पोल के आकंड़ों को मानने से इनकार कर दिया। हालांकिआरजेडी खेमा इस बार काफी खुश नजर आ रहा है। इसी कड़ी में पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं के लिए सख्त चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव 2020: आखिर क्यों मुस्लिम मतदाताओं ने नहीं किया ओवैसी पर भरोसा ?

आरजेडी ने कार्यकर्ताओं को दी चेतावनी
आरजेडी के आधिकरिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट किए गए ट्वीट में कहा गया, 'राजद के सभी कार्यकर्ता स्मरण रखें- 10 नवम्बर को चुनाव परिणाम कुछ भी हों उसे पूरे संयम, सादगी और शिष्टाचार से स्वीकारना है। अनुचित आतिशबाजी, हर्ष फायरिंग, प्रतिद्वंदियों अथवा उनके समर्थकों के साथ अशिष्ट व्यवहार इत्यादि किसी कीमत पर स्वीकार नहीं होगा।' इसके साथ ही एक अन्य ट्वीट में आरजेडी ने अपने कार्यकर्ताओं को याद दिलाते हुए लिखा, 'राजद के सभी कार्यकर्ता स्मरण रखें- 10 नवम्बर को चुनाव परिणाम कुछ भी आएँ आपकी राजनीति की परिधि अथवा केंद्र में, लक्ष्य अथवा मार्ग में केवल जन, जन सुविधा और जन उत्थान ही हैं और रहेंगे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+