बेंगलुरु की दुकानों को BBMP से मिला '60 प्रतिशत कन्नड़ा' का निर्देश, फिर शुरू हुई कन्नड़ा बनाम हिंदी बहस

बेंगलुरू की दुकानों को बेंगलुरु नागरिक निकाय (BBMP) ने राजधानी की दुकानों को नया निर्देश जारी किया है,‍ जिसके बाद कर्नाटक में हिंदी बनाम कन्नड़ बहस फिर से तूल पकड़ रहा है। BBMP ने अपने नए निर्देश में दुकानों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहता है कि उनके साइनबोर्ड में कम से कम 60 प्रतिशत कन्नड़ हो।

 Bengaluru shops,

बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका के मुख्य आयुक्त तुषार गिरि नाथ ने कहा है कि यदि नागरिक निकाय के अधिकार क्षेत्र में वाणिज्यिक स्टोर साइनबोर्ड आदेश का पालन करने में विफल रहते हैं तो उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

मुख्य आयुक्त तुषार गिरि नाथ ने ये बात कन्नड़ भाषा के मुद्दे को आगे बढ़ाने वाले संगठन कर्नाटक रक्षणा वेदिके (केआरवी) के साथ एक बैठक में बोली। इस बैठक में आयुक्‍त ने कहा शहर में 1400 सड़कें हैं, और इन सड़कों पर सभी कार्मशियल दुकानों का क्षेत्रवार सर्वे किया जाएगा।

सर्वे के बाद उन दुकानों को नोटिस दिया जाएगा जो 60 प्रतिशत कन्नड़ भाषा का उपयोग नहीं करते हैं। नोटिस जारी करने के बाद, उन्हें कन्नड़ भाषा नेमप्लेट लागू करने और संबंधित जोन आयुक्तों को अनुपालन प्रस्तुत करने के लिए 28 फरवरी तक का समय दिया जाएगा।

बीबीएमपी आयुक्‍त ने कहा 28 फरवरी तक कन्नड़ नेमप्लेट नहीं लगाने वाली दुकानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जो दुकानदार नेमप्लेट पर कन्नड़ भाषा का इस्तेमाल नहीं करेंगे, उन्हें कानून के अनुसार निलंबित कर दिया जाएगा और फिर उनका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+