Sidhu Moosewala की डॉक्यूमेंट्री पर मचा बवाल, पिता की आपत्ति के बावजूद YouTube पर की रिलीज
पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के लीजेंड और लाखों दिलों की धड़कन रहे सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) का नाम एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार घटना के चर्चा में आने की वजह ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर BBC World Service की नई दो-पार्ट वाली डॉक्यूमेंट्री- 'द किलिंग कॉल' (The Killing Call) है। इसे अब यूट्यूब (YouTube) पर रिलीज कर दिया गया है।
सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि इस डॉक्यूमेंट्री की रिलीज पर मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह (Balkaur Singh) ने मानसा कोर्ट (Mansa court) में कानूनी अर्जी दी थी, लेकिन इसके बावजूद BBC ने इसे सार्वजनिक कर दिया। अब सोशल मीडिया पर ये डॉक्यूमेंट्री वायरल हो रही है और मूसेवाला की मौत से जुड़े अनसुलझे सवालों पर बहस एक बार फिर तेज हो गई है।

मुंबई स्क्रीनिंग टली, BBC ने यूट्यूब पर रिलीज किया
इस डॉक्यूमेंट्री की पहली स्क्रीनिंग 11 जून को मुंबई में की जानी थी, लेकिन विवाद और कानूनी आपत्ति के चलते BBC ने इसे यूट्यूब पर पब्लिश कर दिया।
कोर्ट ने रोक लगाने से किया इनकार, अगली सुनवाई 12 जून को
बलकौर सिंह की ओर से दायर सिविल केस पर सुनवाई करते हुए सीनियर सिविल जज राजिंदर सिंह नागपाल ने मंगलवार को डॉक्यूमेंट्री पर कोई अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई 12 जून को तय की है। बलकौर सिंह ने इस केस में BBC वर्ल्ड सर्विस के साथ दो लोगों- इशलीन कौर और अंकुर जैन - को भी पक्षकार बनाया है।
पिता का आरोप: बिना अनुमति दिखाई गई बेटे की कहानी
बलकौर सिंह के वकील सतिंदर पाल सिंह ने बताया कि डॉक्यूमेंट्री के कारण हत्या की जांच प्रभावित हो सकती है और यह परिवार की प्राइवेसी के अधिकार का उल्लंघन करती है। बलकौर सिंह ने पहले महाराष्ट्र पुलिस और जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि डॉक्यूमेंट्री में सिद्धू मूसेवाला का नाम, चेहरा और जीवन की कहानी उनकी अनुमति के बिना इस्तेमाल की गई है।
उनका ये भी कहना है कि कुछ लोगों को ऐसे इनवाइट भेजे गए हैं जिनमें दावा किया गया है कि वे सिद्धू से जुड़ी 'अनजानी बातें' बताएंगे, जो उनके बेटे की छवि को नुकसान पहुंचा सकती हैं। हालांकि महाराष्ट्र पुलिस ने अब तक इस शिकायत पर कोई जवाब नहीं दिया है।
डॉक्युमेंट्री में क्या है: स्टारडम, क्राइम और गैंगस्टर की कॉल
BBC की इस डॉक्यूमेंट्री में दो एपिसोड हैं। पहले एपिसोड में सिद्धू मूसेवाला का बचपन, उनके फेम और उनसे जुड़े विवादों को दिखाया गया है। दूसरा एपिसोड उनकी हत्या के पीछे के हालातों पर केंद्रित है। सिद्धू की हत्या 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले में हुई थी।
BBC के मुताबिक, ये कहानी भारत के गांवों से लेकर कनाडा के हिप-हॉप कल्चर, पंजाब के उथल-पुथल भरे इतिहास से लेकर भारत की राजनीति और ऑर्गनाइज़्ड क्राइम की दुनिया तक फैली है। डॉक्यूमेंट्री में सिद्धू के दोस्तों, पत्रकारों, पंजाब और दिल्ली पुलिस अफसरों के इंटरव्यू हैं। इसके अलावा गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का ऑडियो इंटरव्यू भी है, जिसने इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी।
मूसेवाला की हत्या: आज भी अनसुलझा केस
सिद्धू मूसेवाला का असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था। मूसेवाला को दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया गया था। उस समय वह बिना पुलिस सुरक्षा के सफर कर रहे थे। 28 साल के मूसेवाला पर हमलावरों ने 30 से ज्यादा गोलियां चलाईं, और उन्हें कार में मृत अवस्था में पाया गया।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गोल्डी बराड़ ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी। उसे NIA ने 'इंडिविजुअल टेररिस्ट' घोषित कर रखा है। वह अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है और केस की जांच जारी है। सिद्धू मूसेवाला ने 2022 में मानसा सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ा था, लेकिन हार गए थे।
इंडिविजुअल टेररिस्ट क्या होता है?
इंडिविजुअल टेररिस्ट से तात्पर्य ऐसे व्यक्ति से है जो किसी औपचारिक आतंकवादी संगठन का सदस्य या उसके द्वारा निर्देशित हुए बिना आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होता है। इन व्यक्तियों को स्व-प्रेरित आतंकवादी (Self-Initiated Terrorists) के रूप में भी जाना जाता है। वे किसी ग्रुप की विचारधारा से प्रभावित हो सकते हैं लेकिन स्वतंत्र रूप से कार्य करते हैं।
ये भी पढ़िए- मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवावा की जहां पर हुई थी हत्या, वहां से ग्राउंड रिपोर्ट | Sidhu Moosewala
-
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें












Click it and Unblock the Notifications