बवाना में स्कूल जा रही टीचर की गोली मारकर हत्या, किया जाना था सम्मानित
नई
दिल्ली। बवाना में अज्ञात हमलावरों ने 38 वर्षीय सरकारी स्कूल टीचर की गोली मारकर हत्या दी। ये मामला सोमवार का है जब टीचर अपने घर से सुबह स्कूल जाने के लिए निकली थीं। उन्हें अपने बैच के अकादमिक कार्यों के लिए स्कूल में सम्मानित किया जाना था लेकिन उसके कुछ घंटों पहले ही हमलावरों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि ये घटना पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर हुई। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
सुनीता के शरीर में तीन गोलियां दागी गई
सुनीता हरियाणा के सोनीपत जिले के फिरोजपुर में एक सरकारी स्कूल में प्राथमिक विद्यालय में टीचर थीं। पुलिस ने बताया कि सुनीता के शरीर में तीन गोलियां दागी गई हैं। सीने और पेट पर हमलावरों ने 3 गोलियां दागी हैं। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे कारणों को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

घरवालों को पति पर शक
वहीं, सुनीता के घरवालों ने कहा है कि हत्या के पीछे पति मंजीत का हाथ हो सकता है। वहीं पुलिस ने कहा है कि पति से पूछताछ की जा रही है। सुनीता के पास एक डायरी थी जिसमें उसने अपने और पति के बीच कुछ व्यक्तिगत बातों का जिक्र किया है। सुनीता अपने दो बच्चों और पति के साथ रहती थी।

स्कूल की तरफ से सुनीता को सम्मानित किया जाना था
घरवालों ने बताया कि स्कूल की तरफ से सुनीता को सम्मानित किया जाना था, वो नाश्ता तैयार कर घर से निकली थी। वहीं, पुलिस ने बताया कि जब घटना की सूचना मिली तो, सुनीता को मौके से अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पति मंजीत ने इस घटना में अपना हाथ होने से इनकार किया और कहा कि उसका कोई भी विवाद नहीं था।












Click it and Unblock the Notifications