बवकुभाई नाथाभाई उधाड- अमरेली विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी
नई दिल्ली। भाजपा ने अमरेली विधानसभा सीट से बवकुभाई नाथाभाई उधाड को अपना प्रत्याशी बनाया है। उनके पिता का नाम नाथाभाई भगवान भाई उधाड है। बारुभाई की उम्र 54 साल है। गुजरात उप चुनाव के दौरान उन्होंने अपनी घोषित संपत्ति 6 करोड़ बताई थी। उनका प्रमुख पेशा खेती हैं और इसा काम में उनकी पत्नी भी उनका हात बटाती हैं। बवकुभाई हाईस्कूल पास हैं।

अमरेली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र गुजरात विधानसभा में सीट नंबर 95 है। अमरेली जिले में स्थित यह निर्वाचन क्षेत्र अनारक्षित है। अमरेली गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में एक शहर है। 2012 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के परेश धानानी ने भाजपा के दिलीप संघानी को हराकर सीट पर कब्जा किया था। 2001 की जनगणना के अनुसार, अमरेली की आबादी 90,243 थी जनसंख्या 52 प्रतिशत और महिलाओं की 48 प्रतिशत है। अमरेली में औसत साक्षरता दर 78 प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय औसत 59.5 प्रतिशत से अधिक है; 55 प्रतिशत पुरुष और 45 प्रतिशत महिलाएं साक्षर हैं।












Click it and Unblock the Notifications