AAP में ऐलान-ए-जंग, कुमार खोलेंगे केजरीवाल की पोल!
भले ही सतह पर सब कुछ शांत दिखाई दे रहा हो, और केजरीवाल का फरमान ही फिर लागू हो गया हो। लेकिन यह भी लगता है कि अंदरूनी लड़ाई के फलस्वरूप 'आप'-स्टाइल के स्टिंग ऑपरेशन और सीडी कांड सामने आ सकते हैं।
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। आप की तरफ से संजय सिंह, नारायण दास गुप्ता और सुशील गुप्ता राज्यसभा जाएंगे। नाम के ऐलान के बाद कवि और पार्टी नेता कुमार विश्वास का दर्द छलका है। कुमार विश्वास ने कहा कि मुझे सर्जिकल स्ट्राइक, टिकट वितरण में गड़बड़ी, जेएनयू समेत अन्य मुद्दों पर सच बोलने के लिए मुझे दंडित किया गया है। मैं इस दंड को स्वीकार करता हूं। राज्यसभा जाने कि लिस्ट में कुमार का पत्ता कटने के बाद से अरविंद केजरीवाल और कुमार विश्वास के बीच की 'जंग' बढ़ सकती है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कि कुमार और केजरीवाल अब एक दूसरे के आमने-सामने खुलकर आ सकते हैं।

'आप'-स्टाइल के स्टिंग ऑपरेशन और सीडी कांड सामने आ सकते हैं
भले ही सतह पर सब कुछ शांत दिखाई दे रहा हो, और केजरीवाल का फरमान ही फिर लागू हो गया हो। लेकिन यह भी लगता है कि अंदरूनी लड़ाई के फलस्वरूप 'आप'-स्टाइल के स्टिंग ऑपरेशन और सीडी कांड सामने आ सकते हैं। विश्वास के गुट का कहना है कि जिस वक्त नवजोत सिंह सिद्धू ने BJP का साथ छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया था, विश्वास को BJP ने राज्यसभा सीट की पेशकश की थी, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था लेकिन अब इस सार्वजनिक अपमान के बाद बहुत-सी भद्दी सच्चाइयां सभी के सामने आएंगी।

कुमार को 'ब्राइड' बनने का मौका नहीं मिला
कुमार विश्वास इस बात से काफी आहत महसूस करते हैं कि वह हमेशा 'ब्राइड्समेड' ही बने रहे, और कभी 'दुल्हन', यानी 'ब्राइड' बनने का मौका उन्हें नहीं मिला। उनका यह भी मानना है कि उनके मित्रों ने ही उन्हें नीचा दिखाया, जिन्होंने खुद के लिए 'खासे अच्छे' पद हासिल कर लिए। बताया जाता है कि कुमार विश्वास से एक कदम आगे रहने की कोशिश में अरविंद केजरीवाल ने ये तीन सीटें 'जानी-मानी हस्तियों' को देने की पेशकश की और अब संजय सिंह, नारायण दास गुप्ता और सुशील गुप्ता को दे दिए।

कुमार विश्वास और अरविंद केजरीवाल के बीच दरार 'राष्ट्रवाद' के मुद्दे पर शुरू हुई थी
एनडीटीवी में छपे एक लेख के मुताबिक डॉ कुमार विश्वास और अरविंद केजरीवाल के बीच दरार 'राष्ट्रवाद' के मुद्दे पर शुरू हुई थी। विश्वास के करीबी सूत्रों के मुताबिक उन्होंने (विश्वास ने) पाकिस्तान के खिलाफ की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर प्रश्नचिह्न लगाने तथा पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान 'खालिस्तानी तत्वों' को ढील देने के लिए केजरीवाल की खुलेआम आलोचना की थी। सूत्रों ने कहा कि इसके बाद विश्वास से पीछे रहने और पंजाब में प्रचार नहीं करने के लिए कहा गया। विश्वास अपनी इस छवि के लिए केजरीवाल के आसपास मौजूद उनके खास लोगों को दोषी मानते हैं।

कुमार ने दी बधाई
वहीं आप की तरफ से पार्टी से बाहर के एनडी गुप्ता और सुशील गुप्ता को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने के सवाल पर विश्वास ने कहा, 'दोनों महान क्रांतिकारियों को जिन्हें राज्यसभा के लिए चुना गया, मैं उन्हें बधाई देता हूं।' दिल्ली में राज्यसभा चुनाव 16 जनवरी को होना है। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से 67 सीटें आम आदमी पार्टी के पास है। ऐसे में तीनों सीट पर वह अपने उम्मीदवार निर्विरोध जीता लेगी।












Click it and Unblock the Notifications