बस्तर की बेटी अनूपा दास बनीं KBC 12 की तीसरी करोड़पति, प्रोमो OUT, जानिए कौन हैं वो?

Kaun Banega Crorepati : सोनी टीवी का मशहूर शो 'कौन बनेगा करोड़पति 12' की शोहरत इस वक्त पूरे शबाब पर है, इस सीजन में अब तक दो महिलाएं एक करोड़ की धनराशि जीत चुकी हैं तो वहीं अब केबीसी को तीसरा करोड़पति भी मिल गया है और आपको जानकर हैरत होगी कि केबीसी की तीसरी करोड़पति भी एक महिला ही है, जी हां, इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर की रहने वाली अनूपा दास (Anupa Das) ने शो में 1 करोड़ रुपए जीता है।

बस्तर की बेटी अनूपा दास बनीं KBC 12 की तीसरी करोड़पति

सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो जारी किया है, जिसमें शो के होस्ट अमिताभ बच्चन, बड़े ही जोश के साथ अनूपा दास के 1 करोड़ रुपए जीतने का ऐलान करते है। बता दें कि अनूपा दास ने 15 सवालों का सही जवाब देकर 1 करोड़ रु अपने नाम किया है। इसके बाद अमिताभ बच्चन, अनूपा से 7 करोड़ का सवाल पूछते हैं, अब इस सवाल का जवाब अनूपा दास दे पाती हैं या नहीं इस बात का पता तो शो देखने के बाद ही चलेगा। बता दें कि ये एपिसोड 25 नवंबर को सोनी टीवी पर रात 9 बजे प्रसारित किया जाएगा।

कौन हैं अनूपा दास

अनूपा दास छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर जिले की रहने वाली हैं, वो बस्तर से केबीसी की हॉटसीट पर पहुंचने वालीं पहली प्रतिभागी हैं। अनूपा दास हायर सेकंडरी स्कूल में भौतिकी की टीचर हैं, उनकी प्रारंभिक शिक्षा पंचपथ से, मिडिल स्तर से तक की पढ़ाई जगदलपुर से हुई है तो वहीं धरमपुरा से इन्होंने भौतिकी में MSC किया है।

अनूपा की मां को है कैंसर

अनूपा के पिता दिनेश चंद्र दास ज्योतिषाचार्य हैं। अनूपा दास तीन बहनों में सबसे बड़ी हैं। उनकी मां सरस्वती दास रिटायर्ड बैंकर हैं, जो कि इस वक्त कैंसर से जूझ रही हैं, अनूपा ने बताया कि उनकी मां को गॉल ब्लैडर का कैंसर है, जो कि इस वक्त थर्ड स्टेज पर है, उन्हीं के इलाज में अनूपा अब जीते हुए पैसे का इस्तेमाल करेंगी।

अनूपा ने कहा-सब ख्वाब जैसा है

अनूपा ने कहा कि वो अपनी मां के इलाज के लिए ही मुंबई आई थी लेकिन वो मार्च में लॉकडाउन की वजह से मुंबई में फंस गईं और इसके बाद उन्हें यहां एक कमरा किराए पर लेना पड़ा, इसी दौरान उन्होंने केबीसी के लिए तैयारी शुरू की, तब उन्हें पता नहीं था कि उनकी ये कोशिश उन्हें वहां ले जाएगी, जहां कि उन्होंने कल्पना भी नहीं की है, ये सब कुछ ख्वाब जैसा है। अनूपा दास ने कहा कि मेरी सफलता के पीछे मेरी मां की दुआएं ही हैं, उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि अब वो आराम से अपनी मां का इलाज करा पाएंगी।

देखें: KBC का प्रोमो

मालूम हो कि केबीसी 12 की पहली करोड़पति दिल्ली की नाजिया नसीम थीं तो वहीं दूसरी करोड़पति हिमाचल की आईपीएस अधिकारी मोहिता शर्मा थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+