भारत कठिन परिश्रम करने वाले लोगों को सम्मानित करता है: वैज्ञानिक सी एन राव

गौर हो कि राव अपने 60 साल के वैज्ञानिक करिअर में 60 से भी अधिक मानद पीएचडी हासिल कर चुके हैं। राव के अनुसार मुझे अंदाजा नहीं था कि यह सम्मान मुझे मिलेगा, मेरे ख्याल से यह सम्मान परमाणु वैज्ञानिक होमी भाभा को भी मिलना चाहिए। उन्होने कहा कि जब मैंने बनारस विश्वविद्यालय में विज्ञान पढ़ना शुरू किया था तो मुझे यकीन नहीं था कि मुझे इतनी ऊंचाईयां मिलेंगी, मैंने इसके लिए काफी कड़ी मेहनत की है। उन्होने अपने सम्मान का श्रेय अपनी पत्नी बच्चों और उन युवाओं को दिया, जो उनके साथ काम करते हैं।
राव का कहना है कि आज के दौर में विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा दिया जाना चाहिए, जैसा चीन ने किया है। चीन ने विज्ञान और संस्थान में निवेश किया है। राव ने यह बातें बैंगलोर हवाई अड्डे पर कही, वह तिरूअनंतपुरम से वापस आ रहे थे। राव ने कहा कि मुझे तिरूअनंतपुरम में इस बात की जानकारी मिली, मैं भारत के प्रधानमंत्री और उनकी सरकार का शुक्रिया अदा करता हूं।
सचिन को भारत रत्न दिये जाने की बात पर उन्होने कहा कि 'मैं उन्हें इसके लिए बधाई देता हूं और कहूंगा कि वह महान क्रिकेटर हैं।'


Click it and Unblock the Notifications
