पैसे के खातिर लड़की ने फेसबुक पर लगाई खुद की बोली, खरीददारों का लगा तांता
वडोदरा। गरीबी अच्छे-अच्छे लोगों को बुरा काम करने के लिए मजबूर कर देती है। ऐसा ही हुआ वडोदरा की एक लड़की के साथ। मजबूर बीमार पिता और लकवाग्रस्त मां को पालने के लिए एक लड़की ने खुद को बेचने का फैसला किया। लड़की ने खुद की बोली लगा दी। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर लड़की ने खुद की बोली लगाकर बेचने का फैसला किया।

बुधवार की शाम लड़की ने अपनी फोटो लगाकर लोगों से खुद को खरीदने की अपील की लड़की ने लिखा कि वो अपने परिवार को चलाने के लिए मां-बाप का भरण-पोषण करने के लिए खुद को बेच रही है। गुजराती अखबार दिव्य भाष्कर के साथ बातचीत में लड़की ने अपनी मजबूरी का जिक्र करते हुए कहा कि खुद को बेचना इतना आसान नहीं है।
ये सब नहीं करना चाहती है, लेकिन परिवार को चलाने के लिए उसे ये सब मजबूरी में करना पड़ रहा है। वहीं उसने ये भी बताया कि फेसबुकपर फोटो और अपनी मजबूरी बताने के बाद 95 फीसदी लोगों ने उसकी मदद करने के बजाए, उसे इस नौकरी देने के बजाए उसे खरीदने के लिए फोन किया।












Click it and Unblock the Notifications