52 साल के शख्स ने 10 बार की शादी, फिर भी नहीं थी कोई संतान, अब करोड़ों की प्रॉपर्टी के लिए हत्या

Bareilly Hindi News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक 52 वर्षीय शख्स की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान जगनलाल यादव के रूप में हुई है। खास बात ये है कि उन्होंने 10 शादियां की थी। प्रारंभिक जांच में ही ये हत्या का मामला निकला। अभी शक की सुई मृतक के कुछ करीबियों के ऊपर है, क्योंकि उनकी प्रॉपर्टी को लेकर लंबे वक्त से विवाद चल रहा था।

पेशे से थे किसान

पेशे से थे किसान

वैसे जगनलाल यादव पेशे से तो किसान थे, लेकिन उनके पास जो पैतृक संपत्ति थी, उसकी कीमत करोड़ों में है। वो अपनी प्रॉपर्टी एक 24 वर्षीय युवक के नाम करने वाले थे, जो उनके साथ रहता था। साथ ही उसे उनका दत्तक पुत्र भी कहा जाता है। इस फैसले से उनके कुछ रिश्तेदार नाखुश थे। इसी बीच जगनलाल का शव खेत में मिला। प्रारंभिक जांच से लग रहा है कि उनकी हत्या मफलर से गला घोटकर की गई है। पुलिस वारदात के पीछे की वजह प्रॉपर्टी विवाद को भी मान रही है।

5 पत्नियों की मौत, 3 ने छोड़ा साथ

5 पत्नियों की मौत, 3 ने छोड़ा साथ

सबसे खास बात ये है कि जगनलाल ने 10 शादियां की थीं। उनकी पांच पत्नियों की मृत्यु बीमारी की वजह से हुई, जबकि तीन ने दूसरे पुरूषों के लिए उन्हें छोड़ दिया। मौजूदा वक्त में वो दो पत्नियों के साथ रहते थे, जिनकी उम्र 35 और 40 साल है। शुरू में पुलिस भी उनके वैवाहिक जीवन के बारे में नहीं जानती थी, लेकिन बाद में जांच करने पर पूरा मामला पता चला। पुलिस के मुताबिक जगनलाल के पिता उनकी शादियों से परेशान थे, जिस वजह से उन्होंने 70 वीघा जमीन उनके बड़े भाई के नाम कर दी। हालांकि बाद में इस मामले में पंचायत हुई और 14 वीघा जमीन जगनलाल को मिल गई।

10 शादियों के बाद भी संतान नहीं

10 शादियों के बाद भी संतान नहीं

भोजीपुरा एसएचओ के मुताबिक उनका शव खेत में मिला था। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह संपत्ति को माना जा रहा है। जांच में पता चला कि हत्या तो गला दबाकर हुई है, लेकिन सिर पर भी चोट के निशान थे। जिससे साफ होता है कि किसी ठोस चीज से उन पर वार किया गया था। उन्होंने बताया कि मृतक के नाम जो जमीन थी, वो सड़क के पास है। बाजार होने की वजह से उसके दाम ज्यादा हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि जगनलाल बार-बार शादी कर रहे थे, लेकिन उनके कोई बच्चा नहीं था। एक युवक उनके साथ रहता था, जो उनकी पत्नी के पहले पति से पैदा हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+