यूपी चुनाव के लिए बरेली में अंजुम और शहला ताहिर को सपा का टिकट

सपा ने बरेली में अंजुम रशीद और शहला ताहिर को चुनावी टिकट दिया है। अंजुम रशीद को बहेड़ी से और शहला को नवाबगंज से टिकट मिला है।

बरेली । समाजवादी पार्टी ने बरेली में बहेड़ी सीट से अंजुम रशीद और नवाबगंज से शिवपाल यादव की खासमखास शहला ताहिर को टिकट दिया गया है । बेहड़ी से वर्तमान विधायक अताउर्रहमान और नवाबगंज से मौजूदा विधायक भगवत शरण का टिकट काट दिया गया ।

 Bareilly Anjum rashid and shahla tariq get ticket for up assembly election 2017

टिकट काटने से नवाबगंज में कार्यकर्ताओं में रोष है वही बहेड़ी में टिकट मिलने पर अंजुम रशीद के समर्थकों ने मिठाई बांटकर जमकर जश्न मनाया है । सूत्रों की माने तो अताउर्ररहमान का टिकट कटने की बजह इलाके की जमीनों पर अवैध कब्जे और खनन बताया जा रहा है| टिकट काटने के बाद से सपा का दूसरा खेमा भी खुश है| अंजुम को टिकट मिलने से बसपा के भी समीकरण बिगड़ने लगे है|

 Bareilly Anjum rashid and shahla tariq get ticket for up assembly election 2017

बहेड़ी में अंजुम की अच्छी पकड़ है| उन्होंने पालिका में बहुत विकास कार्य कराये है| इस बजह से बसपा के नसीम अहमद की मुसीबते भी बढ़ती नजर आ रही है| इसके अलावा सपा द्वारा नवाबगंज से शहला ताहिर, फरीदपुर से सियाराम सागर को मैदान में उतारा गया है|

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+