मोदी के मुरीद ओबामा ने कहा, मोदी ने लगाई झाड़ू, हमें भी US में ऐसा करना होगा

नई दिल्ली| इस समय पूरा देश मोदी और ओबामा की दोस्ती में रंगा हुआ है, जहां पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं वहीं दूसरी ओर ओबामा भी मोदी के कसीदे पढ़ने में पीछे नहीं हैं। दोनों की दोस्ती क्या रंग लाती है, यह तो आने वाला वक्त बतायेगा लेकिन इसमें किसी को शक नहीं कि इन दोनों की दोस्ती आम लोगों के बीच में चर्चा का केन्द्र बनी हुई है।

गणतंत्र दिवस की परेड के बाद सोमवार को ओबामा ने सीईओ बिजनेस समिट में शिरकत की, जिसमें पीएम मोदी के अलावा दोनों देशों के कई सीईओ भी शामिल थे, इस मीट में अहम मुद्दों पर चर्चा होने के बाद ओबामा ने पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि मैं मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की दिल से तारीफ करता हूं, उन्होंने सड़कों पर झाड़ू लगाया है और ऐसा करके उन्होंने मुझे भी सबक दिया है कि मुझे भी अपने देशवासियों के साथ मिलकर अमेरिका में ऐसा करना चाहिए।

अमेरिका-भारत व्यापार सम्मेलन को संबोधित करते हुए ओबामा ने कहा, 'अगले दो सालों में हमारा आयात निर्यात बैंक (ईएक्सआईएम) भारत को एक अरब डॉलर का अमेरिका में बनी वस्तुओं के आयात का समर्थन करेगा। यह भारत भर में लघु तथा मध्यम आकार के व्यापार को एक अरब डॉलर से ज्यादा राशि का कर्ज देगा।

और हमारी अमेरिकी व्यापार और विकास एजेंसी भारत में अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में लगभग दो अरब डॉलर का निवेश करेगी। इसके अलावा ओबामा ने कहा कि अमेरिका भारत को ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी तथा बेहतर सड़कों के निर्माण में सहायता के लिए तैयार है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+