तो काशी में नौका विहार करेंगे बराक ओबामा
नई दिल्ली। तो क्या अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा काशी के घाटों को देखेंगे और नौका विहार करेंगे करेंगे कल कल बहती गंगा में? मुमकिन है कि यह हो। दरअसल कोशिश हो रही है कि ओबामा अपनी आगामी भारत यात्रा के दौरान बनारस भी हो आएं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चाहत है कि ओबामा जब अगले महीने भारत आएं तो काशी भी कुछ समय के लिए जाएं। वाराणसी मोदी का संसदीय क्षेत्र भी है।

संभावनाओं पर विचार
जानकारों ने बताया कि भारत-अमेरिका के शिखर नेता और अधिकारी ओबामा के वाराणसी के कार्यक्रम की संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि ओबामा काशी जा सकते हैं। हालांकि वहां पर उनकेजाने को लेकर कुछ संदेह भी है। सवाल पूछा जा रहा है कि काशी का हवाई अड्डा काफी छोटा है। इस लिए उनके विमान को वहां पर उतारना आसान नहीं होगा। कुल मिलाकर यह बड़ा अवरोध सामने आ रहा है ओबामा को काशी लेकर जाने के स्तर पर।
चीनी राष्ट्रपति अहमदाबाद में
ध्यान रहे कि मोदी इससे पहले चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग को अहमदाबाद लेकर जा चुके हैं। यानी कि अपने भारत दौरे के दौरान मोदी प्रमुख देशों के राष्ट्राध्यक्षों को देश के कुछ और शहरों में लेकर जाना चाहते हैं। सूत्रों का कहना है कि ओबामा के काशी दौरे पर जल्दी ही फैसला हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications